विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

Collector Saket Malviya: अशोकनगर कलेक्टर की शानदार पहल, अचानक गुमटी पर पहुंचे साकेत मालवीय, गुमटियां हटाने के दिए निर्देश

Ashoknagar Collector: कलेक्टर साकेत मालवीय ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर निकले. इस दौरान वो स्कूल के सामने रखी गुमटी पर अचानक पहुंच गए और यहां बेंची जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी ली. वहीं स्कूल के सामने बेचीं जा रहीं गुटखा, तम्बाकू और सिगरेट को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और वहां मौजूद अधिकारियों को तत्काल सभी स्कूलों के आसपास से ऐसी गुमटियां हटाने के निर्देश दिए.

Collector Saket Malviya: अशोकनगर कलेक्टर की शानदार पहल, अचानक गुमटी पर पहुंचे साकेत मालवीय, गुमटियां हटाने के दिए निर्देश

Ashoknagar Collector Saket Malviya: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय (Collector Saket Malviya) ने शानदार पहल की है. कलेक्टर आज यानी 20 फरवरी को अचानक तम्बाकू गुटखा की गुमटी पर पहुंच गए. इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को तुरंत स्कूलों के पास से गुमटियों को हटाने का निर्देश दिए.

गुमटी पर अचानक पहुंचे कलेक्टर साकेत मालवीय

दरअसल, कलेक्टर साकेत मालवीय आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर निकले. इस दौरान वो स्कूल के सामने रखी गुमटी पर अचानक पहुंच गए और यहां बेंची जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी ली. उसके बाद यहां बेचीं जा रहीं गुटखा, तम्बाकू और सिगरेट को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और वहां मौजूद अधिकारियों को तत्काल सभी स्कूलों के आसपास से ऐसी गुमटियों को हटाने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने जमकर नाराजगी जताई

बता दें कि कलेक्टर साकेत मालवीय अशोकनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सेमरी शाहबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने  विकास कार्यों व शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली. साथ ही सीईओ को निर्देशित किया कि गांवों में सामुदायिक व हितग्राही मुलक कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाए. इसी दौरान कलेक्टर की नजर स्कूल के सामने रखी गुमटी पर पड़ गई... जिसके बाद वो अचानक गुमटी पर पहुंच गए और दुकानदार से जानकारी ली. वो स्कूल के पास इस तरह के धूम्रपान की सामग्री को बिकते देख जमकर नाराजगी व्यक्त की.

गुमटियां हटाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों के पास से इस तरह की गुमटियां हटाने के निर्देश दिए. वहीं कलेक्टर के इस निर्णय की ग्रामीणों ने काफी सराहना की. 

ये भी पढ़ें: Jabalpur Violence: सिहोरा में तनाव के बाद शांति बहाल, प्रशासन ने किया दावा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

ये भी पढ़ें: आगर मालवा में भीषण सड़क हादसा: एक महिला की मौत, 14 लोग घायल, मारुति वैन और कार की आमने-सामने भिड़ंत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com