विज्ञापन

MP: फिर अनोखे अंदाज में दिखे कलेक्टर आदित्य, 65 KM साइकिल चलाकर पहुंचे सोनाखेड़ी, किया श्रमदान

Ashoknagar Collector: अशोकनगर कलेक्टर का फिर अनोखा अंदाज दिखा. कलेक्टर आदित्य सिंह आज सुबह 65 किलोमीटर साईक्लिंग करते हुए सोनाखेड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने श्रमदान किया.

MP: फिर अनोखे अंदाज में दिखे कलेक्टर आदित्य, 65 KM साइकिल चलाकर पहुंचे सोनाखेड़ी, किया श्रमदान
Collector Aditya Singh: अशोकनगर कलेक्टर की साइकिल यात्रा.

Madhya Pradesh Latest News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (Ashoknagar) कलेक्टर आदित्य सिंह का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला है. कलेक्टर कभी साइकिल चलाकर औचक निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं तो कभी साईक्लिंग करते हुए श्रमदान करने पहुंच रहे हैं. रविवार, 1 जून की सुबह 5 बजे 65 किलोमीटर साइकिल चलाकर श्रमदान करने सोनाखेड़ी ग्राम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की. 

Collector Aditya Singh

Collector Aditya Singh: खुद साइकिल चलाकर सोनाखेड़ी ग्राम पहुंचे अशोकनगर कलेक्टर

65 KM साइकिल चलाकर श्रमदान करने पहुंचे अशोकनगर कलेक्टर

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह लगातार साईक्लिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.  इसी क्रम में वो आज सुबह पांच बजे 65 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करके मुंगावली ब्लॉक की सोनाखेड़ी ग्राम पंचायत के दौलतपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन अम्रत सरोवर तालाब में अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया. 

Collector Aditya Singh

Collector Aditya Singh: अम्रत सरोवर तालाब में अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ कलेक्टर आदित्य सिंह ने किया श्रमदान.

साइकिल चलाकर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे कलेक्टर आदित्य सिंह

बता दें कि बीते रविवार को कलेक्टर आदित्य सिंह 42 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंगावली ब्लॉक के करीला धाम औचक निरीक्षण करने पहुंचे  थे, जहां उन्होंने करीला धाम माता जानकी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली थी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंदगी देखकर नाराजगी भी जताई थी और दो सफाईकर्मियों को काम में लापरवाही को हटा दिया था.

फिट रहने पर दे रहे जोर

दरअसल, कलेक्टर आदित्य सिंह लगभग 2 महीने के कार्यकाल में खुद साइकिल चलाकर अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रहे हैं. इस दौरान वो जिलेवासियों को फिट रहने पर भी जोर देते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े:Katni: महिला थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, तहसीलदार ने SP पर लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close