विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2025

हिट एंड रन के दौरान अनियंत्रित होकर घर से टकराई स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Hit and Run Case: हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 और बाइक सवार एक व्यक्ति यानी कुल 6 लोगों की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में करीब 8 लोग सवार थे. इनमें से स्कॉर्पियो  सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए.

हिट एंड रन के दौरान अनियंत्रित होकर घर से टकराई स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Anuppur Hit and Run Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अनूपपुर (Anuppur) जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा (Road accident) सामने आया है. राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 43 पर झिरिया टोला से  बेलिया जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटर बाइक को ठोकर मार दी. इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से जा टकराई.

इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 और बाइक सवार एक व्यक्ति यानी कुल 6 लोगों की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में करीब 8 लोग सवार थे. इनमें से स्कॉर्पियो  सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है. सभी मृतक बलिया छोट गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-  गंभीर हालत में चार घंटे तक तड़पता रहा मासूम, 108 एंबुलेंस को नहीं दिए पैसे तो चली गई वापस... परिजनों ने लगाए आरोप

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल

हादसे की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल घटना स्थल पर पहुंचे और स्वेच्छा अनुदान से घायलों को 10-10 हजार और मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार की राशि देने का ऐलान किया. साथ ही प्रशासन ने मृतकों को अंत्येष्टि के लिए 5-5 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की बात कही है. अनूपपुर जिला प्रशासन के लोग भी सुबह से घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना कर रहे हैं.  

यह भी पढ़ें- सबसे साफ शहर इंदौर में गुटखा थूका, रोका तो चाकू से गोदकर ढाबा संचालक की ले ली जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com