विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2025

MP News : भ्रष्टाचार पर जनता का फूटा गुस्सा, घटिया सड़क निर्माण को लेकर हुए आग बबूला

Corruption : एमपी के विदिशा में अरिहंत बिहार कॉलोनी में बन रही सड़क पर स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. वायरल वीडियो में एक रहवासी ठेकेदार को फटकार लगा रहा है. गालियां भी दे रहा है. ठेकेदार और नगर पालिका की मिलीभगत की बात की जा रही है.

MP News : भ्रष्टाचार पर जनता का फूटा गुस्सा, घटिया सड़क निर्माण को लेकर हुए आग बबूला
सड़क का निर्माण कार्य करते हुए मजदूर.

Corruption in Road Construction :  मध्य प्रदेश के विदिशा में एक बार फिर से घटिया सड़क निर्माण का मामला सामने आया है. करोड़ों रुपये के बजट से बन रही सड़कों में अनियमितताएं खुलकर सामने आ रही हैं. इस बार अरिहंत बिहार कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने जमकर विरोध किया. उनका कहना है कि बिना बेस डाले सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इतना ही नहीं, लोगों ने इस घटिया काम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया. वीडियो में नगर पालिका उपाध्यक्ष और स्थानीय पार्षद भी नजर आ रहे हैं. लेकिन सवाल पूछे जाने पर वे जिम्मेदार लोगों के सवालों से भागते नजर आ रहे हैं.

'मैं वार्ड का रहवासी हूं'

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्थानीय शख्स गुस्से में आकर सड़क पर डामर बिछा रहे मजदूरों को रोकता है. ठेकेदार को फटकार लगाता है, ठेकेदार पूछता है कि आप कौन तो खुद को रहवासी बताता है. यहां तक कि ठेकेदार को गालियां भी देता है. 

NDTV ने उठाया था मुद्दा

 "NDTV ने पहले भी एक करोड़ 53 लाख रुपये के सड़क निर्माण कार्य पर सवाल उठाए थे. इसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे और काम रुकवाया गया था. लेकिन ठेकेदारों और नगर पालिका की मिलीभगत के चलते घटिया निर्माण कार्य बंद होने की बजाय और बढ़ते जा रहे हैं. अब खरीफाटक के बाद अरिहंत बिहार कॉलोनी का मामला सामने आया है, जहां करोड़ों रुपये के बजट को पानी में बहाया जा रहा है."

जानें क्या बोले स्थानीय लोग

एक स्थानीय नागरिक ने कहा, "हमने देखा कि बिना बेस डाले ही सड़क बना दी जा रही है. यह पैसा सिर्फ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है. जब हमने सवाल किया, तो अधिकारी जवाब देने की बजाय भागने लगे. आखिर कब तक इस तरह हमारा पैसा बर्बाद होगा ?"

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, एक साथ 50 कार्यकर्ताओं ने यहां थामा भाजपा का दामन

ये भी पढ़ें-  क्रूरता की हदें पार! दोनों पैर और मुंह बांधकर मारा, भौंक तक नहीं पाया कुत्ता...तड़प-तड़प कर दे दी जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com