विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

AI Summit Protester Arrest: "हम हैं पक्के कांग्रेसी, गिरफ्तारी क्या, पार्टी के लिए जान भी दे देंगे"

AI Summit 2026: दिल्ली पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुए राजा के पिता वीरेंद्र गुर्जर का कहना है कि पार्टी के लिए राजा की गिरफ्तारी क्या है, यदि उसकी जान भी चली जाए तो हमें कोई दिक्कत नहीं.

AI Summit Protester Arrest: "हम हैं पक्के कांग्रेसी, गिरफ्तारी क्या, पार्टी के लिए जान भी दे देंगे"
Dev Shrimali

दिल्ली के AI समिट में हुए शर्टलेस प्रदर्शन के बाद ग्वालियर में यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का मामला गरमा हुआ है. इस बीच दिल्ली पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुए राजा के पिता वीरेंद्र गुर्जर का कहना है कि पार्टी के लिए राजा की गिरफ्तारी क्या है, यदि उसकी जान भी चली जाए तो हमें कोई दिक्कत नहीं.

दरअसल, ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता राजा गुर्जर को दिल्ली पुलिस ग्वालियर पहुंचकर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी. सरकार इन लोगों की हरकत को देश का सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाला बता रही है. वहीं, पूरी कांग्रेस पार्टी अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है. दिल्ली में हुए इस पूरे घटनाक्रम के बाद खुद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी भोपाल दौरे के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवाओं को “बब्बर शेर” बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया था.

अब राजा गुर्जर के पिता वीरेंद्र गुर्जर ने राजा गुर्जर को पार्टी का सिपाही कहा है. उन्होंने कहा कि हम पक्के कांग्रेसी हैं. पार्टी के लिए हर आदेश मानने को तैयार हैं. गिरफ्तारी क्या जरूरत पड़ी, तो हम पार्टी के लिए जान भी दे देंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजा की जमानत के लिए कांग्रेस पार्टी सब कुछ कर रही हैं. हम सभी वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं.

यह भी पढ़ें- Sevadham Ashram में 17 बच्चों की मौत, 50 और की कभी भी जा सकती है जान, हाईकोर्ट ने कलेक्टर व CS तक को थमाया नोटिस 

इसके साथ ही राजा के परिजनों से मिलने के लिए पार्टी के नेताओं का भी तांता लगा है. पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने उनके पिता से भेंट की और बातचीत कर उनको पार्टी की ओर से पूरा समर्थन देने की बात कही. 

यह भी पढ़ें-  Mauganj MLA Pradeep Patel: मऊगंज विधायक की 55 दिनों बाद हुई वापसी, नेशनल हाईवे पर दिखा भव्य काफिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com