वकील हत्याकांड एमपी: किसने दी संजय सक्सेना की सुपारी? सुनील शर्मा पर टिकी शक की सुई

Advocate murder MP: वकील हत्याकांड एमपी में शिवपुरी के एडवोकेट संजय सक्सेना की सुपारी देकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. तीन शूटर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि सुनील शर्मा नामक चौथा आरोपी शक के दायरे में है. पुलिस 12 लाख रुपये की सुपारी और संभावित साजिशकर्ताओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Advocate murder Shivpuri MP: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना हत्याकांड में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है. 14 फरवरी को संजय सक्सेना की हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी. तीन शूटरों को सुपारी किसने और क्यों दी? इस सवाल का जवाब आज देर शाम तक मिल सकता है. करैरा थाना पुलिस चौथे आरोपी तक भी पहुंच गई है, जो इस पूरे हत्याकांड में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है.

सुनील शर्मा पर शक, पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार चौथे आरोपी का नाम सुनील शर्मा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनील शर्मा कई दिनों से संजय सक्सेना से रंजिश रखता था. उससे पूछताछ के बाद इस हत्याकांड में उसकी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी. वकील हत्याकांड में 12 लाख रुपये की सुपारी की बात भी सामने आई है.

sanjay saxena: कोर्ट जाते समय मारी गई गोली

एडवोकेट संजय सक्सेना करैरा के घिरियाली मोहल्ला, पुराना बाजार के निवासी थे. वे सिविल मामलों के जाने-माने वकील थे. 14 फरवरी 2026 को रोजाना की तरह वे बाइक से कोर्ट जा रहे थे. रास्ते में किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दीं. दूसरे वकील ने गंभीर रूप से घायल संजय सक्सेना को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. 

यह भी पढ़ें- Advocate Murder: एमपी के श‍िवपुरी में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कौन थे संजय सक्सेना?

Advertisement
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को सुपारी किलिंग के लिए हायर किया गया था, जबकि चौथा आरोपी सुनील शर्मा शक के दायरे में है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में गोली

करैरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एडवोकेट संजय सक्‍सेना हत्‍याकांड श‍िवपुरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शॉर्ट एनकाउंटर में एक आरोपी पपेंद्र के पैर में गोली लगी है. पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं.

  1. गोलू पुत्र अरविंद रावत (25 वर्ष), निवासी घुघसी थाना बड़ौनी
  2. पपेंद्र पुत्र हरदास रावत (23 वर्ष), निवासी चांदपुर डबरा
  3. जहीर पुत्र रफीक मुसलमान (24 वर्ष), निवासी घुघसी थाना बड़ौनी

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

आरोपियों ने शनिवार दोपहर कोर्ट जाते समय पीछे से गोली मारकर संजय सक्सेना की हत्या कर दी थी. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस हत्याकांड की साजिश किसने रची और शूटरों को सुपारी किसने दी. पुलिस को शक है कि वारदात में चार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. हमलावर पैदल आए थे या किसी वाहन से? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Shivpuri Lawyer Murder: वकील मर्डर केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर

यह भी पढ़ें- वकील हत्याकांड एमपी: जमीन केस जितवाया तो क्‍या हारने वालों ने दिनदहाड़े मरवाई गोली! 12 लाख में दी सुपारी