विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2026

छतरपुर में ऑडियो वायरल पर बवाल, ABVP का कन्या कॉलेज में प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग तेज

MP News: छतरपुर के कन्या विधि/पीजी कॉलेज में कथित ऑडियो वायरल होने के बाद ABVP ने प्राचार्य पर गेट निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. 7 दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

छतरपुर में ऑडियो वायरल पर बवाल, ABVP का कन्या कॉलेज में प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग तेज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छतरपुर में एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सोमवार को कन्या विधि/पीजी कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य एच.डी. अहिरवार पर गेट निर्माण के ठेके में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की.

प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना, पुलिस से बहस

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता प्राचार्य कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की. इस बीच पुलिस से बहस और हल्की झड़प भी हुई. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. मौके पर पहुंचे टीआई सतीश सिंह ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया.

7 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

ABVP ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन के भीतर प्राचार्य को हटाने की मांग की. संगठन ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

वायरल ऑडियो में ‘प्रतिशत' मांगने का आरोप

ABVP का आरोप है कि कॉलेज गेट निर्माण में भारी धांधली हुई है. एक कथित वायरल ऑडियो में प्राचार्य द्वारा ठेकेदार से प्रतिशत (रिश्वत) की मांग की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है. हालांकि ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कॉलेज व्यवस्थाओं पर भी सवाल

ABVP नेता राजदीप तिवारी ने कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए. उन्होंने कमरों की सफाई न होने, बाथरूम गंदे होने और छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन न लगाए जाने का आरोप लगाया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com