AAP के मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने कसा तंज, न्यायालय के फैसले को बताया न्याय की जीत

दिल्ली राउज रेवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में अरविंद केजरीवाल को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने इसे "न्याय की जीत" बताया और कहा कि अब पार्टी की लोकप्रियता और बढ़ेगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

दिल्ली कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन बेहद खुशी का है. पार्टी पर ऐसे बदनुमा आरोप लगे थे, जिनके कारण हम कुछ बोल नहीं पा रहे थे. त्रिपाठी ने कहा, “जहाँ देखो 'चोर चोर चोर' कहकर हमें बदनाम किया गया, वो लोग खुद ही चोर थे. दिल्ली की कुर्सी के लिए पूरा चक्रव्यूह रचा गया. देश में ईमानदारी की राजनीति करने वाले पर ये लांछन लगाया गया, जिसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी को नींद नहीं आएगी. अदालत के इस निर्णय से देश की न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा और बढ़ा है.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बयान

त्रिपाठी ने इस पूरे मामले में स्पष्ट किया कि योगी जी ठीक हैं और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने कहा, “योगी जी को इस पूरे मामले में किसी भी तरह का दोष नहीं माना जा सकता. उनका रवैया पूरी तरह सही था.”

केजरीवाल की भावुक प्रतिक्रिया

न्यायालय के फैसले आते ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आंखों के आंसू रोक नहीं पाए. उन्होंने लंबे समय तक झेली गई परेशानियों और दो साल जेल में रहने के दर्द को खुशी के आंसू में व्यक्त किया. त्रिपाठी ने कहा, “किसी राज्य के मुख्यमंत्री को दो-दो साल तक जेल में रखा गया, यह उसी का दर्द था जो आज खुशी में झलक रहा है.”

पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और न्यायालय का निर्णय

आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को राजनीति के फेर में कमजोर करने की कोशिश नाकाम रही. त्रिपाठी ने कहा, “राजनीति में पार्टी की छवि खराब करने की पुरजोर कोशिश फेल हो गई. आने वाले समय में आप पार्टी दोहरी ताकत से काम करेगी और कई राज्यों में सरकार बनाएगी. इसका जीता-जागता उदाहरण कल दिल्ली में देखने को मिलेगा.”

Advertisement

गठबंधन और भविष्य की रणनीति

आम आदमी पार्टी जैसे कई पार्टियां इंडिया गठबंधन में शामिल थीं, लेकिन अब हम इंडिया गठबंधन से अलग हो चुके हैं. त्रिपाठी ने कहा, “आने वाले समय में कोई गठबंधन किसी के साथ नहीं देखने को मिलेगा. हम गुजरात में भी अकेले चुनाव लड़ेंगे.”