पकड़े गए इंदौर लूट-गैंगरेप कांड के सभी 6 आरोपी, 72 घंटे बाद भी पीड़िता का नहीं हो पाया बयान

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के करीब पर्यटन स्थल जाम गेट पर हुई वारदात में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सभी छह आरोपियों की गिरफ़्तार कर लिया है.दूसरी तरफ घटना को हुए 72 घंटों से ज़्यादा का वक्त बीत चुका है,लेकिन कथित तौर पर जिस महिला के साथ गैंगरेप के आरोप है,उस पीड़ित महिला ने अबतक अपने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं.पुलिस फिलहाल मास्टरमाइंड को अपनी गिरफ्त में ले कर पूछताछ कर रही है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Indore Crime News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के करीब पर्यटन स्थल जाम गेट (Jam Gate Incident)पर हुई वारदात में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सभी छह आरोपियों की गिरफ़्तार कर लिया है.दूसरी तरफ घटना को हुए 72 घंटों से ज़्यादा का वक्त बीत चुका है,लेकिन कथित तौर पर जिस महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape)के आरोप हैं,उस पीड़ित महिला ने अबतक अपने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं.पुलिस फिलहाल मास्टरमाइंड (Mastermind) को अपनी गिरफ्त में ले कर पूछताछ कर रही है. जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. सभी आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं जिनपर पहले से भी कई गंभीर आरोप है.

बता दें कि पर्यटन स्थल जाम गेट के पास मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में दो ट्रेनी आर्मी अफसर और उनकी महिला मित्रों पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया. लूटपाट की नीयत से आए बदमाशों ने आर्मी अफसरों के साथ मारपीट की.सभी पीड़ितों को महू के सिविल अस्तपाल में भर्ती किया गया है. दोनों अफसरों के बयान हो चुके हैं लेकिन जिस महिला के साथ गैंगरेप का आरोप है उसके बयान अभी तक नहीं हुए हैं. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से ही वो काफी सहमी हुई है और सदमे में है. जितनी बार पुलिस ने प्रयास किया,महिला ने बयान देने से इंकार कर दिया. खुद इंदौर ग्रामीण इलाके की एसपी हितिका वासल का कहना है कि जब महिला कंफर्टेबल होंगी तभी उनका बयान लिया जाएगा. तब तक कुछ भी पक्का कहना मुश्किल होगा. फिलहाल बड़गोंदा  पुलिस ने BNS की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार), 310-2 (डकैती), 308-2 (जबरन वसूली) और 115-2 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10 -10 हज़ार का इनाम घोषित किया था.साथ ही पांच टीमें आरोपियों को ढूंढने के लिए गठित की गयी थी. हालांकि अब सारे आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. फरार तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: मां ने खिलाया जहर, बच गई बेटी... मर गया बेटा ! खुद की भी गई जान, जानें कैसे ?


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.