विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2025

47 हजार गोलियां... शहडोल में चल रहा था नशे का कारोबार, ऐसे फूटा भांडा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 47,000 से अधिक नशीली गोलियां और 210 शीशी आनरेक्स कफ सिरप जप्त की हैं. इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

47 हजार गोलियां... शहडोल में चल रहा था नशे का कारोबार, ऐसे फूटा भांडा

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में पुलिस ने एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 47 हजार से अधिक नशीली गोलियां और 210 शीशी आनरेक्स कफ सिरप जप्त की है. इसकी कीमत 5 लाख रुपये आंकी गयी है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. 

जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी में नशीली टेबलेट्स और कफ सिरप अवैध रूप से बिक्री करने की लगातार सूचना मिल रही थी. पुलिस को सूचना मिली कि ब्यौहारी के वार्ड नम्बर 14 में रहने वाले संजू गुप्ता अपने घर मे बड़ी मात्रा में नशीली दवा अवैध रूप से रखा है. जानकारी मिलने पर पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी.  

बोरी के अंदर रखी गई थी नशे की गोलियां...

कमरे के अंदर एक बोरी में छिपाकर कफ सिरप और टेबलेट्स रखी गई थी. साथ ही प्लास्टिक के डिब्बो में अल्प्राजोलम, नैटरोजापाम अलप्रेड की गोलियां भी मिलीं. कुल टेबलेट्स 47 हजार और कफ सिरप 210 शीशी बरामद की गई. बाजार में इसकी कीमत 5 लाख रुपये है. 

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज  

आरोपी युवक के खिलाफ धारा 8,21,22,29 NDPC एक्ट 5/13 MP ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया है. 

ये भी पढ़ें- एमपी के सबसे गहरे जलप्रपात में मिली किशोरी की डेड बॉडी, बैग में पड़ा था सुसाइड नोट... कपड़ों से हुई शव की पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com