विज्ञापन

बिहार से लातूर जा रहे 167 बच्चों को पटना-पुणे ट्रेन से रेस्क्यू, संदिग्ध ट्रैफिकिंग को लेकर पूछताछ जारी

Children Rescued from Train: कटनी जंक्शन पर एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पटना से पुणे जा रही ट्रेन से 167 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है. बच्चे अररिया (बिहार) से लातूर (महाराष्ट्र) जा रहे थे.

बिहार से लातूर जा रहे 167 बच्चों को पटना-पुणे ट्रेन से रेस्क्यू, संदिग्ध ट्रैफिकिंग को लेकर पूछताछ जारी
ट्रेन से रेस्क्यू कराए गए बच्चे.

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के कटनी जंक्शन में शनिवार को उस समय गहमा-गहमी का माहौल बन गया, जब पटना से पुणे (Patna to Pune Train) जा रही ट्रेन में बैठे 167 बच्चों का बाल कल्याण समिति ने रेस्क्यू किया. आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की सहायता से बच्चों का ट्रेन से रेस्क्यू किया गया है. पूछताछ में बताया गया कि सभी बच्चे बिहार के अररिया (Araria, Bihar) से लातूर (महाराष्ट्र) में मदरसे में पढ़ाई करने जा रहे हैं. बाल कल्याण समिति की टीम ने प्रारंभिक तौर पर बच्चों के ट्रैफिकिंग को रोकने की सूचना पर रेस्क्यू किया है.

अररिया से लातूर के मदरसा (Madarsa) में ले जाने वाले सद्दाम ने बताया कि वह पिछले 10 साल से बच्चों को लातूर में मदरसा में पढ़ाई करने के लिए ले जाते हैं और इस बार भी करीब 100 बच्चों को उनके माता पिता की सहमति से बच्चों को ले जा रहे है.

ट्रैफिकिंग की मिली थी सूचना

मामले पर बाल संरक्षण अधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पटना से पुणे जा रही ट्रेन से 100 से ज्यादा बच्चों की ट्रैफिकिंग कर ले जाया जा रहा है, जिसपर सीडब्ल्यूसी (CWC) के सदस्यों ने आरपीएफ और जीआरपी की मदद से कटनी जंक्शन में बच्चों का रेस्क्यू कर उनसे पूछताछ की गई है.

हर पहलू पर जांच जारी

पूछताछ में बताया गया कि वह लातूर में मदरसा में पढ़ाई करने जा रहे हैं. फिलहाल मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच शुरू कर दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या मानव तस्करी जैसी आशंका को समय रहते रोका जा सके.

ये भी पढ़ें- Road Accident: एमपी में सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close