विज्ञापन

IAS Transfer in MP: देर रात बड़े 3 सीनियर IAS का तबादला, संजय शुक्ला बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव

IAS Transferred in Madhya Pradesh: आईएएल संजय शुक्ला को अब गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वहीं, शिवशेखर शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया.

IAS Transfer in MP: देर रात बड़े 3 सीनियर IAS का तबादला, संजय शुक्ला बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव
आईएएस संजय शुक्ला, आईएएस शिवशेखर शुक्ला. फाइल फोटो

IAS Transferred: मध्य प्रदेश में 2-3 मई की रात में आईपीएस के तबादलों के बाद बुधवार-गुरुवार रात में तीन आईएएस के तबादले किए गए हैं. एमपी में दो अपर मुख्य सचिव के विभागों में बदलाव किया गया है. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी 1994 बैच के आईएएस संजय शुक्ला (IAS Sanjay Shukla) को सौंपी गई है. वहीं, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की भूमिका निभा रहे संजय शुक्ला के स्थान पर 1994 बैच के ही आईएएस शिवशेखर शुक्ला (IAS Shivshekhar Shukla) को सामान्य प्रशासन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया.

शिवशेखर शुक्ला मानव अधिकार प्रकोष्ठ तथा विधिक और सतर्कता प्रकोष्ठ और अपर मुख्य सचिव मुख्य सचिव समन्वय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. 2012 बैच के IAS अरविंद कुमार दुबे (IAS Arvind Kumar Dube) को आगामी आदेश तक संचालक जनसंपर्क भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.  वह फिलहाल राज्य कृषि उद्योग विकास निगम में भी तैनात हैं.

कुछ दिन पहले हुए थे आईपीएस के तबादले

वहीं, कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 62 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया. इस जंबो सूची में विशेष पुलिस महानिदेशक से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारियों के नाम शामिल थे. कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव में मध्य प्रदेश के कई जिलों के एसपी और बड़े शहरों के पुलिस कमिश्नर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई.

ये पढ़ें- MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में  62 आईपीएस का तबादला, देर रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, देखें पूरी सूची

ये भी पढ़ें- IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 42 आईएएस का तबादला, इन ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें पूरी List

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close