विज्ञापन
Story ProgressBack

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति में राशि अनुसार करें दान, मिलने वाले फल को जानकर चौंक जाएंगे आप

Makar Sankranti: यदि आप मकर संक्रांति के पर्व पर राशियों के मुताबिक वस्तुओं का दान करते हैं, तो मकर संक्रांति पर मिलने वाले फल का महत्व दोगुना हो जाता है. आइए जानते हैं पंडित दुर्गेश से कि राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए?

Read Time: 3 min
Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति में राशि अनुसार करें दान, मिलने वाले फल को जानकर चौंक जाएंगे आप

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति में दान पुण्य का बेहद खास महत्व है. कहा जाता है इस दिन दान करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन में समृद्धि आती है. मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पर्व पर राशि के अनुसार दान करना बेहद शुभ माना जाता है. यदि आप मकर संक्रांति के पर्व पर राशियों के मुताबिक वस्तुओं का दान करते हैं, तो मकर संक्रांति पर मिलने वाले फल का महत्व दोगुना हो जाता है. पंडित दुर्गेश ने राशि (Zodiac Sign) अनुसार क्या दान करना चाहिए, इसकी जानकारी दी है. आइए जानते हैं....

मेष
इस दिन मेष राशि वालों को तांबे की वस्तुएं और दही का दान करना चाहिए, ये उनके लिए बेहद शुभ होगा.

वृषभ
वृषभ राशि वालों को चांदी और तिल का दान करना चाहिए, आप चाहें तो तिल से बनी वस्तुएं भी दान के रूप में दे सकते हैं. ऐसा करने से सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं.

मिथुन
मिथुन राशि वालों को पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए, इसके साथ ही यदि वे गुड़ का दान करते हैं, तो ये काफी शुभ होगा.

कर्क
इस , होती है.

सिंह
सिंह राशि वालों को गुड़ और गेहूं का दान करने को कहा गया है.

कन्या
हरा मूंग और तिल को दान करना कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी माना गया है.

तुला
तुला राशि वालों के लिए सात तरह के अनाज दान करने का बताया गया है. इसके साथ ही यदि आप चाहें तो गुड़ का दान भी कर सकते हैं.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को लाल वस्त्र और दही दान करना चाहिए.

धनु
धनु राशि वालों को पीले वस्त्र और गुड़ का दान पुण्य करना चाहिए.

मकर 
मकर संक्रांति में मकर राशि वालों पर विशेष कृपा होती है. ऐसे में उन्हें कंबल और गुड़ दान करना चाहिए. मकर राशि वालों को इस पर्व में कंबल और गुड़ दान करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.

कुंभ
कुंभ राशि वालों को कंबल और घी का दान करने के लिए कहा गया है.

मीन
मकर संक्रांति के पर्व पर मीन राशि वालों को चना दाल और तिल का दान पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष व लोक मान्यताओं पर आधारित है. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता के लिए NDTV किसी भी तरह की ज़िम्मेदारी या दावा नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: New Year 2024: नए साल में Negativity दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close