विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

कब है होली? 3 या 4 मार्च, कौन-सी तारीख को होगा होलिका दहन; जानें शुभ मुहूर्त

होली 2026 कब है? होली 3 मार्च को है या 4 मार्च को? लोगों में यही सवाल बना हुआ था. पंचांग के अनुसार, पता चल गया है कि होली (धुलंडी) की तारीख क्या है. साथ ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भी जान सकते हैं...

कब है होली? 3 या 4 मार्च, कौन-सी तारीख को होगा होलिका दहन; जानें शुभ मुहूर्त

Kab Hai Holi 2026: इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन रहा. होली 3 मार्च को है या 4 मार्च को? बता दें कि पंचांग के अनुसार, होली (धुलंडी) 4 मार्च 2026 बुधवार को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 3 मार्च 2026 को होगा. आइए जानतें हैं तारीख, मुहूर्त, महत्व और होलाष्टक...

होली 2026: तारीख और मुहूर्त  

  • होली (धुलंडी): 4 मार्च 2026, बुधवार
  • होलिका दहन: 3 मार्च 2026
  • पूर्णिमा तिथि: शुरू – 02 मार्च 2026, शाम 05:55 बजे | समाप्त – 03 मार्च 2026, शाम 05:07 बजे

होलिका दहन कब होगा?

Drik Panchang के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा. परंपरा के अनुसार, दहन कार्य संध्या/प्रदोष काल और भद्रा काल समाप्त होने के बाद किया जाता है. इस बार पूर्णिमा तिथि 3 मार्च की शाम 5:07 बजे तक रहती है, इसलिए शाम होते ही उपयुक्त समय में होलिका दहन करना शुभ माना गया है.

होली का महत्व: बुराई पर अच्छाई की जीत

होली का त्योहार प्रह्लाद और होलिका की कथा से जुड़ा है. जहां होलिका अग्नि में भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद की रक्षा हुई. यह त्योहार भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार द्वारा अत्याचारी हिरण्यकश्यप के अंत की स्मृति भी है. होली रंगों, मिलन, क्षमा और नए उत्साह का पर्व है, जो समाज की दीवारों को तोड़कर सबको साथ लाता है.

तारीख को लेकर कन्फ्यूजन क्यों?

सोशल मीडिया और सर्च ट्रेंड्स में कई जगह 3 मार्च को ही होली बताए जाने से भ्रम बढ़ा. दरअसल होलिका दहन 3 मार्च को है, जबकि रंगों वाली होली (धुलंडी) 4 मार्च को मनाई जाएगी. य 

होलाष्टक 2026: कब से कब तक?

होलाष्टक होली से आठ दिन पहले शुरू होता है. इस साल 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक शुरू होकर होलिका दहन (3 मार्च 2026) तक चलेगा. परंपरा के अनुसार, इस अवधि में शादी, गृहप्रवेश, नया बिजनेस जैसे शुभ कार्य टाले जाते हैं.

Happy Holi 2026: WhatsApp Status/Messages 

1. श्री राधा का रंग और गोपाल की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी, 
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, मुबारक हो आपको रंगों से भरी होली.

2. रंगों में घुली मिठास है, हर चेहरे पर उल्लास है, 
दिल से दिल की हो पहचान, खुशियों से भर जाए हर अरमान.  

3. फाल्गुन का रंग और भांग से जंग, फिर भी मन में गूंजे तरंग, 
कि खेलेंगे होली आपके संग. होली की शुभकामनाएं.

4. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार, वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार, 
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्यौहार.

5. बसंत ऋतु की है बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल, 
रंग बरसे हैं नीले हरे लाल मुबाकर हो आपको होली का त्योहार.

6. लाल गुलाबी पीला रंग गुलाल उड़ रहा, झूम रहा है सारा संसार, 
खुशियों की आई है बहार अपार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार.

7. होली आती याद दिलाती, रंगो से तन मन सहलाती, 
भीगे भीगे गीत सुनाती, पिचकारी से रंग बरसाती.
Happy Holi 2026.

8. प्यार के रंग से भरो पिचकारी, स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी, 
ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली, आपको एडवांस में हैप्पी होली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com