Dussehra Wishes: आज है दशहरा, विजयदशमी के मौके पर सभी को भेजें ये शुभकामनाएं, बुराई पर अच्छाई की जीत का दें संदेश

Dussehra Wishes & Quotes 2024: दशहरा के दिन ही श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था. अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक इस दिन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ही सोशल मीडिया के फ्रेंड्स को भी इन प्यारभरे मैसेज के साथ शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Dussehra Wishes & Quotes 2024 Hindi: आज पूरे देशभर में धूमधाम से दशहरा (Dussehra 2024) का पर्व मनाया जा रहा है. दशहरा को विजयादशी (Vijayadashami) भी कहा जाता है. यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है. मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को लंकापति रावण का वध किया था और इसके बाद से ही हर साल इस दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है.

दशहरा पर रावण के साथ मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले भी जलाए जाते हैं. अगर आप दशहरा पर किसी दोस्त और रिश्तेदारों से नहीं मिल पा रहे हैं तो उन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक पर इन संदेशों के जरिए दशहरा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. 

अज्ञान नहीं ज्ञान, बुराई नहीं सम्मान
पाप नहीं पुण्य,अत्याचार नहीं सदाचार
दशहरा की शुभकामनाएं! 

काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी.
दशहरा की शुभकामनाएं! 

अधर्म पर धर्म की जीत,अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार,यही है दशहरा का त्योहार.
दशहरा की शुभकामनाएं!

अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,
कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है.
दशहरा की शुभकामनाएं!  

Advertisement

त्याग दो सब ख्वाहिशें, कुछ अलग करने के लिए
राम ने खोया बहुत कुछ, श्रीराम बनने के लिए

दशहरा की शुभकामनाएं!

हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा की शुभकामनाएं!

क्रोध पर दया, क्षमा की विजय हो
अज्ञान पर ज्ञान की विजय हो
रावण पर श्रीराम की विजय हो
दशहरे के त्‍योहार पर खुशियों की बहार हो

दशहरा की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़े: 

Topics mentioned in this article