Bank Holiday in December: जानिए दिसंबर में कौन से 10 दिन कहा बंद रहेगें बैंक, ये हैं तारीखें  

भारतीय रिज़र्व बैंक कैलेंडर के मुताबिक़, दिसंबर महीने में कई दिन ऐसे होंगे जब बैंक में ताला डला रहेगा.. दिसम्बर महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार के रेगुलर छुट्टियों के अलावा इस माह में 4 तारीख से 30 तारीख तक कुल दस दिन तक बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Bank Holiday in December: 2023 के ख़त्म होने पर अब सिर्फ़ एक ही समय बाक़ी है. यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम करवाना है तो फ़ौरन उसे निपटा लें, दरअसल भारतीय रिज़र्व बैंक (Indian Reserve Bank)  कैलेंडर के मुताबिक़, दिसंबर (December) महीने में कई दिन ऐसे होंगे जब बैंक में ताला डला रहेगा.. दिसम्बर महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार के रेगुलर छुट्टियों (Regulator Leave) के अलावा इस माह में 4 तारीख से 30 तारीख तक कुल दस दिन तक बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे. आइए जानते हैं कि किस दिन और किस शहर में बैंक की छुट्टियाँ होंगी....

लोगों की सुविधा के लिए RBI पहले ही कैलेंडर जारी करके ही सूचित कर देता है कि किस दिन, किस शहर में और किन कारणों से बैंक में कामकाज नहीं होगा.

Advertisement


4 दिसंबर को पणजी में बैंक बंद रहेगा, इस दिन सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व मनाया जाता है.

12 दिसंबर को शिलांग में बैंक बंद रहने का कारण पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा है.

13 पर 14 दिसंबर को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे, इस दिन लोसूंग/नामसूंग त्योहार मनाया जाता है.

शिलांग में 18 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे, इस दिन यू सोसो थाम की पुण्यतिथि मनाई जाएगी.

19 दिसंबर को पणजी में गोवा लिबरेशन डे सेलिब्रेट किया जाता है. इसलिए इस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी.

25 दिसम्बर को देश के सभी शहरों में क्रिसमस डे मनाया जाता है. इस दिन देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी.

26 दिसंबर को कोहिमा, आइज़ोल, शिलांग में हुई क्रिसमस समारोह मनाया जाता है इसीलिए बैंक की छुट्टी रहेगी.

27 दिसम्बर को कोहिमा में क्रिसमस मनाया जाता है. इसलिए बैंक की छुट्टी रहेगी.

30 दिसंबर को शिलांग में बैंक की छुट्टी होगी कारण यू किआंग नांगबाह है.

ये भी पढ़े : ...तो इस वजह से सुहागन महिलाएं लगाती हैं सिंदूर, जानिए इसे लगाने के धार्मिक और वैज्ञानिक कारण


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.