3 years ago

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News: गुरुवार की रात को ईडी (ED) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार (Arvind Arrested) कर लिया है. ED की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर सर्च वारंट लेकर पहुंची थी. एजेंसी ने सीएम हाउस (CM House) की तलाशी ली. फिर करीब 2 घंटे दिल्ली के सीएम से पूछताछ की. इसके बाद रात 9 बजे ईडी (ED) ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया.

हाई कोर्ट (High Court) के आदेश के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले में स्थित ऐतिहासिक परमारकालीन भोजशाला (Bhojshala) में शुक्रवार, 22 मार्च की सुबह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की टीम वाराणसी में ज्ञानवापी की तरह सर्वे शुरू कर दिया है. इसके लिए आवश्यक सामग्री भी अंदर भेजी जा चुकी है. सर्वे में जिन श्रमिकों की आवश्यकता है उन श्रमिकों को भी अंदर भेज दिया गया है. बता दें कि सर्वे को लेकर ASI, जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों को पहले ही अंतिम रूप दे दिया था. सर्वे के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के लिए परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात हैं.

भोजशाला विवाद सदियों पुराना है. हिंदुओं का कहना है, 'ये सरस्वती देवी का मंदिर है. सदियों पहले मुसलमानों ने इसकी पवित्रता भंग करते हुए यहां मौलाना कमालुद्दीन की मजार बनाई थी. भोजशाला में आज भी देवी-देवताओं के चित्र और संस्कृत में श्लोक लिखे हुए हैं, जबकि अंग्रेज अधिकारी वहां लगी वाग्देवी की मूर्ति को अपने साथ लंदन ले गए थे.'

Mar 22, 2024 23:40 (IST)

MP के ऊर्जामंत्री ने रंगों के त्यौहार पर दी बड़ी सलाह, कहा- "होलिका दहन करनी है तो अपने मन में करें..."

देश -प्रदेश में होली के त्योहार को मनाने की तैयारी है और जगह-जगह होलिका दहन को लेकर भी बढ़ चढ़कर तैयारियां चल रहीं है. लेकिन मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक वीडियो संदेश जारी कर होली की बधाई तो दी ही है साथ ही लोगों से होलिका दहन कहां न करें इसको लेकर एक आग्रह भी किया है. अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि होलिका दहन में आप अपने मन के अंदर की कड़वाहट, नफरत का होलिका में दहन करें, ताकि हम सब एक होकर जीवन की नई शुरुआत करें. 

Mar 22, 2024 21:33 (IST)

दुर्ग में गुटखा कारोबारियों पर शिकंजा, भिलाई के गोदामों में GST के 10 अधिकारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के भिलाई के बड़े गुटखा व्यापारी के ठिकानों पर स्टेट GST की रेड पड़ी है. पावर हाउस भिलाई के ओमिशा टेडर्स के नाम से संचालित गुटखा एजेंसी पर GST के 10 अधिकारी पहुंच चुके हैं. इसमें राजश्री और बाकी ब्रांड के गुटखा व्यापारी है. 

Advertisement
Mar 22, 2024 20:53 (IST)

CM Kejriwal की गिरफ्तारी को लेकर MP में विरोध, AAP कार्यकर्ताओं ने ED पर उठाए सवाल

दिल्ली में हुई CM केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला MP में भी तूल पकड़ रहा है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आज जिला मुख्यालय में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जमकर विरोध किया. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईडी पर सवाल खड़े करते हुए कहा ED ने केजरीवाल को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है. आम आदमी पार्टी को निशाना बनाकर एक-एक कर जेल में डाला जा रहा है... हमारा कसूर क्या है?

Mar 22, 2024 20:46 (IST)

इस स्कूल में परोसी जा रही कीड़े वाली सोयाबीन ! बच्चे खाने को मजबूर, शिक्षक खिलाने को मजबूर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद शासकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल में मिलने वाले Mid Day Meal में बच्चों को सोयाबीन बड़ी परोसी जा रही है. इस सब्जी में लगातार कीड़े ( इल्ली,घुन) निकलने की शिकायत सामने आ रही है. लेकिन इसके बाद भी स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया. मामले सामने ने के बाद शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. 

Mar 22, 2024 18:38 (IST)

सचिन पायलट ने BJP पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा सिर्फ घमंड और गुरूर में चूर

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. अपने दौरे के पहले दिन यानी गुरुवार को उन्होंने जांजगीर-चांपा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. तो वहीं शुक्रवार की सुबह रायपुर रवाना होने से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने जहां BJP पर जमकर गंभीर आरोप लगाए तो वहीं, उन्होंने बताया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में बचे हुए पांच लोकसभा के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा.

Mar 22, 2024 17:39 (IST)

Holi 2024: अजब-गजब मान्यता ! रंग-गुलाल से खेलेंगे होली मगर नहीं मनाएंगे होलिका दहन

देश भर मे होली को लेकर अपने-अपने रिवाज और परंपराएं हैं. होली के रोचक और अजीबो-गरीब मान्यताओं मे महासमुंद जिले के घोड़ारी और मुढ़ेना ग्राम भी शामिल हैं. इन दोनों गांवों मे पिछले 200 सालों से होलिका दहन नहीं किया जाता है. यहां पर मान्यता है कि होलिका दहन से महामारी का प्रकोप फैलता है. दिलचस्प है कि इन गांवों मे रंग गुलाल के साथ होली तो खेली जाती है लेकिन पुरानी मान्यता के चलते होलिका दहन नहीं किया जाता है. 

Advertisement
Mar 22, 2024 16:28 (IST)

बस्तर चुनाव लड़ने पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान

बस्तर चुनाव लड़ने पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है. चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर लखमा बोले कि दीपक बैज भी मेरे बेटे जैसे, जिसे भी मिले टिकट, मिलकर चुनाव लड़ेंगे. लखमा बोले- मैंने और मेरे बेटे हरीश लखमा ने आवेदन किया है. हम दिनों एक ही परिवार के सदस्य हैं. तीनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

Mar 22, 2024 13:21 (IST)

ASI की टीम निकली बाहर, मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने पहुंचे

ASI टीम बाहर निकली ,अब नमाज़ पढ़ने के लिए मुस्लिम समाज के लोग समाज पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं. 

दिल्ली और भोपाल के अफसरों की सर्वे टीम सुबह 6 बजे भोजशाला परिसर में पहुंची थी.

Advertisement
Mar 22, 2024 13:02 (IST)

ग्वालियर में किराने की दुकान में घुसा ट्रक, एक की मौत, दो घायल


ग्वालियर में एक तेज रफ्तार ट्रक किराने की दुकान में घुस गया. इस हादसे में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं ट्रक चालक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Mar 22, 2024 12:29 (IST)

बीजेपी नेता पर लगा रेप का आरोप

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर (MCB)जिले में एक महिला ने BJP के नेता पर रेप के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि भाजपा नेता महिला को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की राशि के नाम पर अपने साथ ले गया था. केस दर्ज होने के बाद आरोपी BJP नेता फरार है. मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. 

Mar 22, 2024 12:16 (IST)

मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव आज मंडला दौरे पर

Mar 22, 2024 11:03 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh LIVE Update: बसपा ने दो सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, बस्तर और जांजगीर से इन्हें मिला मौका

Mar 22, 2024 10:23 (IST)

खंडवा में पति ने अपनी पत्नी को लाठी से पीटा

Mar 22, 2024 10:22 (IST)

आरक्षक भर्ती घोटाला में ग्वालियर कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 4 - 4 साल की सज़ा

Mar 22, 2024 09:05 (IST)

बिहार में पुल गिरने से कई घायल

Mar 22, 2024 09:04 (IST)

धार की भोजशाला में सर्वे शुरू , नमाज के लिए

Mar 22, 2024 08:47 (IST)

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद नेताओं ने दिए अपने रियक्शन

Mar 22, 2024 08:43 (IST)

शिक्षकों की बड़ी लापरवाही आई सामने

Mar 22, 2024 08:19 (IST)

धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर ASI का सर्वे कार्य शुरू

Mar 22, 2024 07:30 (IST)

इंदौर में पुलिस ने जब्त की बड़ी मात्रा में शराब

Mar 22, 2024 07:05 (IST)

जो भाजपा में नहीं जाएंगे वो जेल जाएंगे- भूपेश बघेल

Topics mentioned in this article