दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (IX1090) में तकनीकी और परिचालन कमियों के चलते यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा. विमान में एसी बंद होने और फ्लाइट के घंटों लेट होने के कारण यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे विमान के भीतर यात्रियों और केबिन क्रू के बीच तीखी बहस भी हुई.
तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट करीब 2 घंटे की देरी से रवाना हुई. यह फ्लाइट दोपहर 1:10 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली थी. देरी के बीच विमान का AC भी काम नहीं कर रहा था, जिस कारण गर्मी में यात्रियों की हालत खराब हो गई. वह फ्लाइट में ही उमस से पसीने में तर-ब-तर हो गए.
छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों का हाल बेहाल हो गाय था. यात्री सुरक्षा कार्ड और पंखों से हवा करते नजर आए. इस दौरान देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों का गुस्सा भी फूट पड़ा, जहां यात्रियों और केबिन क्रू के बीच तीखी बहस हो गई. हालांकि, दो घंटे बाद सब ठीक हो गया और फ्लाइट दो घंटे की देरी से रवाना हुई.
ये भी पढ़ें- जेल जाते समय दोस्त को दे गया घर की चाबी, जब लौटा तो गायब था AC, जेवर और एक्टिवा; गर्लफ्रेंड से भी ऐंठे 20 हजार