विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2023

Yodha की रिलीज डेट आई सामने, Katrina Kaif की फिल्म के साथ होगी रिलीज

फिल्म 'योद्धा' कैटरीना कैफ की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' से टकराएगी. ये दोनों फिल्में 8 दिसंबर को एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं. दोनों फिल्में पहले 15 दिसंबर को एक साथ रिलीज होने वाली थीं, अब मेकर्स ने इनकी रिलीज डेट बदलकर 8 दिसंबर कर दी है.

Yodha की रिलीज डेट आई सामने, Katrina Kaif की फिल्म के साथ होगी रिलीज

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra ) की आने वाली फिल्म योद्धा ( Yodha )  को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है. सूत्रों से खबर मिली है कि फिल्म अब 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म योद्धा की रिलीज डेट पहले कई बार बदल चुकी है. इससे पहले फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने यह फैसला लिया है कि फिल्म अब 8 दिसंबर को रिलीज होगी.

यह भी पढें : Bollywood में हैं MP के सुपरस्टार्स, यहां से निकले हैं लता-सलमान-जॉनी वॉकर जैसे कलाकार

कैटरीना की फिल्म से टकराएगी 'योद्धा'

फिल्म योद्धा कैटरीना कैफ की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' से टकराएगी. ये दोनों फिल्में 8 दिसंबर को एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं. दोनों फिल्में पहले 15 दिसंबर को एक साथ रिलीज होने वाली थीं, अब मेकर्स ने रिलीज डेट बदलकर 8 दिसंबर कर दी है.

सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी, राशि खन्ना भी आएंगी नजर

फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना नजर आने वाली हैं. जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से उनके फैंस फिल्म रिलीज होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म योद्धा पहले नवंबर 2022 में रिलीज होने वाली थी.

यह भी पढें : श्रीदेवी की मौत की वजह सामने आई, बोनी कपूर ने बताई सच्चाई

सिद्धार्थ की पिछली फिल्म रही फ्लॉप

फिल्म 'योद्धा' से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की दो फिल्में रिलीज हुई थीं, 'मिशन मजनू'  और 'थैंक गॉड'. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी थीं. इससे पहले सिद्धार्थ की साल 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' हिट रही थी. अब फिल्म योद्धा से सिद्धार्थ को बहुत उम्मीदें हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com