विज्ञापन

'लुक्खे' का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 8 मई को, जहां रैप और बदला, दोनों ही जेरदार

Lukkhe Latest: लुक्खे का प्रीमियर 8 मई को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से हिंदी में किया जाएगा, यह सीरीज भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी, भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज लुक्खे के दुनिया भर में प्रीमियर की तारीख 8 मई घोषित की.

'लुक्खे' का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 8 मई को, जहां रैप और बदला, दोनों ही जेरदार
bollywood news

Lukkhe Latest: हिमांक गौर द्वारा निर्देशित और विपुल डी. शाह तथा राजेश बहल द्वारा ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले निर्मित लुक्खे (Lukkhe) पंजाब के हृदय में स्थित एक रोमांच से भरपूर एक्शन ड्रामा है.

प्राइम वीडियो पर

लुक्खे का प्रीमियर 8 मई को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से हिंदी में किया जाएगा, यह सीरीज भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी, भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज लुक्खे के दुनिया भर में प्रीमियर की तारीख 8 मई घोषित की. हिमांक गौर द्वारा निर्देशित और विपुल डी. शाह व राजेश बहल द्वारा ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले निर्मित, लुक्खे,  पंजाब की पृष्ठभूमि में बनी एक रोमांचक, काल्पनिक म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा सीरीज है. अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ द्वारा निर्मित और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई इस आठ एपिसोड की सीरीज में राशी खन्ना मुख्य भूमिका में हैं. इसके साथ ही मशहूर भारतीय रैपर, गीतकार और गायक किंग इस सीरीज के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं. लुक्खे में पलक तिवारी (अपने स्ट्रीमिंग डेब्यू में) और लक्षवीर सिंह सरन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा अहम किरदार निभाते दिखेंगे. लुक्खे का प्रीमियर 8 मई को प्राइम वीडियो पर हिंदी में किया जाएगा, जिसे भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से स्ट्रीम किया जाएगा.

एक्शन ड्रामा

प्राइम ओरिजिनल सीरीज, लुक्खे, एक जबरदस्त और काल्पनिक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है, जो चंडीगढ़ की धड़कती रूह पर आधारित है. जहां रैप कल्चर, महत्वाकांक्षा और अपराध आपस में टकराते हैं. कहानी के केंद्र में बदले और मुक्ति की एक दमदार दास्तान है, जिसमें प्रतिद्वंदी रैपर्स एमसी बदनाम (किंग) और ओजी  (शिवांकित) एक बेहद निजी दुश्मनी में उलझे हुए हैं, जो कला और दुश्मनी के बीच की सीमाओं को धुंधला कर देती है. ज़बरदस्त एक्शन, गोलियों की बौछार और जोशीली म्यूजिकल एनर्जी का मेल 'लुख्खे' असल में एक ऐसी कहानी है जो दर्द, प्यार और ऊँची उम्मीदों से बनी है.

ये भी पढ़ें: 'चिल्ड्रन ऑफ गॉड', सामाजिक फिल्म जल्द होगी रिलीज

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close