‘मां का सम’ क्यों है खास? मोना सिंह ने बताए अपने किरदार के दिलचस्प पहलू

Mona Singh Latest: यह कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा एक अनोखे रिश्ते पर आधारित है, जहां एक 19 साल का गणित में माहिर बेटा अपनी माँ की लव लाइफ को लॉजिक और एल्गोरिदम के जरिए समझने और सुधारने की कोशिश करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Mona Singh Latest: मोना सिंह (Mona Singh) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में प्राइम वीडियो की सीरीज ‘सूबेदार' में उनके दमदार और अलग अंदाज ने दर्शकों को चौंकाया था और अब वह मां का सम (Maa Ka Sam) में बिल्कुल नए रूप में नजर आने वाली हैं. इस शो में वह विनीता का किरदार निभा रही हैं. एक आधुनिक सिंगल मदर, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हुए प्यार और अपनी पहचान को फिर से तलाशना चाहती है.

अनोखे रिश्ते पर आधारित

यह कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा एक अनोखे रिश्ते पर आधारित है, जहां एक 19 साल का गणित में माहिर बेटा अपनी माँ की लव लाइफ को लॉजिक और एल्गोरिदम के जरिए समझने और सुधारने की कोशिश करता है. जबकि मां सिर्फ सच्ची भावनाओं को फिर से महसूस करना चाहती है. यही दिलचस्प टकराव इस कहानी को खास बनाता है. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मोना सिंह ने कहा कि विनीता पारंपरिक मां के किरदारों से काफी अलग है. आमतौर पर मांओं को त्याग और बलिदान की छवि में दिखाया जाता है, लेकिन विनीता उस सोच को तोड़ती है. वह एक मां होने के साथ-साथ अपनी इच्छाओं, पसंद और व्यक्तिगत जीवन को भी महत्व देती है. वह डेटिंग के लिए तैयार है और अपनी शर्तों पर जीवन को समझने की कोशिश कर रही है. इसी सच्चाई और आधुनिक सोच ने उन्हें इस भूमिका की ओर आकर्षित किया.

Advertisement

माता-पिता के रूप में

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में यह जरूरी है कि बच्चे अपनी मांओं को सिर्फ माता-पिता के रूप में नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी समझे. जिनके अपने सपने, भावनाएं और इच्छाएं होती हैं. अगर यह कहानी लोगों की सोच में थोड़ा बदलाव ला सके, तो यह एक सकारात्मक कदम होगा.
‘मां का सम' एक भावनात्मक ड्रामा सीरीज है, जिसे यूनोनिया फिल्म्स के तहत बबीता अशीवाल ने प्रोड्यूस किया है. इसका निर्देशन निकोलस खरकोंगोर ने किया है, जबकि कहानी रविंदर रंधावा और सुमित शाही ने लिखी है. शो में मोना सिंह के साथ मिहिर आहूजा, अंगिरा धर और रणवीर बरार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें : ऋचा चड्ढा ने संजय लीला भंसाली के महिला-केंद्रित कहानी कहने के अंदाज की तारीफ की

Topics mentioned in this article