विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का टाइटल बदला, अब 'द दिल्ली फाइल्स' की जगह होगी 'द बंगाल फाइल्स'

The Bengal Files: ये फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की "फाइल्स" ट्रिलॉजी की तीसरी किस्त है, जिसमें इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) आ चुकी हैं.

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का टाइटल बदला, अब 'द दिल्ली फाइल्स' की जगह होगी 'द बंगाल फाइल्स'
vivek agnihotri

The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अब अपनी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' के साथ तैयार हैं, जिसे अब 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' नाम से रिलीज किया जाएगा. फिल्म अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' के नाम से 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के मेकर्स अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने ये फैसला खासतौर पर पब्लिक डिमांड पर लिया है.

फिल्म में ये होगा खास

ये फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की "फाइल्स" ट्रिलॉजी की तीसरी किस्त है, जिसमें इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स' (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स' (2022) आ चुकी हैं. ये अगली फिल्म 1940 के दशक में विभाजन से पहले वाले बंगाल में हुए सांप्रदायिक दंगों पर आधारित है, खासतौर पर डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों पर फोकस करती है. अग्निहोत्री ने इन घटनाओं को "हिंदुओं का नरसंहार" बताया है और इस फिल्म के जरिए वो भारतीय इतिहास के इस अनदेखे हिस्से को सामने लाना चाहते हैं. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें आईं, खासकर सुरक्षा को लेकर, जिसकी वजह से कोलकाता की बजाय मुंबई में फिल्माया गया. विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम ने ये प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है और अब ये अहम कहानी पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं.

टीजर हो चुका है रिलीज

कुछ महीने पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसमें वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का डर पैदा कर देने वाला फर्स्ट लुक दिखाया गया था. वो एक सुनसान कॉरिडोर में सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में चलते नजर आते हैं और जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं 'द दिल्ली फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम किरदारों में नजर आएंगे. ये फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है और विवेक की 'फाइल्स' ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : 'Housefull 5' के टिकट पर मिल रहा है 50% डिस्काउंट, प्रोड्यूसर ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com