विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

'Housefull 5' के टिकट पर मिल रहा है 50% डिस्काउंट, प्रोड्यूसर ने बताया

Housefull 5: प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि जब आप दोनों देख सकते हो तो सिर्फ एक ही क्यों देखो? हाउसफुल 5A देखी तो कोड हाउसफुल 5B लगाइए और 50 परसेंट डिस्काउंट पाएं. वहीं अगर हाउसफुल 5B देख ली है तो हाउसफुल 5A कोड लगाइए और 50 परसेंट डिस्काउंट पाएं.

'Housefull 5' के टिकट पर मिल रहा है 50% डिस्काउंट, प्रोड्यूसर ने बताया
housefull 5

Housefull 5: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जहां इस फिल्म में दो क्लाइमैक्स दिखाए गए हैं. बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा और कई एक्टर्स भी हैं, जिनमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) जैसे स्टार्स का नाम शामिल है. ऐसा पहली बार हुआ है जब सिनेमाघरों में किसी फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमैक्स रिलीज हुए हों. हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर दर्शकों के लिए आई है. फिल्म के टिकट पर डिस्काउंट मिलना शुरू हो गया है.

फिल्म पर मिल रहा है डिस्काउंट

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि जब आप दोनों देख सकते हो तो सिर्फ एक ही क्यों देखो? हाउसफुल 5A देखी तो कोड हाउसफुल 5B लगाइए और 50 परसेंट डिस्काउंट पाएं. वहीं अगर हाउसफुल 5B देख ली है तो हाउसफुल 5A कोड लगाइए और 50 परसेंट डिस्काउंट पाएं. जल्दी कीजिए. प्रोड्यूसर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अभी तक का कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म 250 करोड़ रूपये में बनी है. जहां चार दिनों में ही फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म चार दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया, दूसरे दिन 31 करोड़ रूपये, तीसरे दिन 32 करोड़ रूपये और चौथे दिन 13.50 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है. अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो अक्षय, रितेश, अभिषेक के अलावा चंकी पांडे, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, जॉनी लीवर, संजय दत्त जैसे तमाम एक्टर्स नजर आए हैं. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि इस फिल्म का कलेक्शन कहां तक पहुंचता है. बता दें, दर्शकों को फिल्म के मिक्स रिव्यूज मिले रहे हैं.

यह भी पढ़ें : 'Housefull 5' का अभी तक का कलेक्शन आया सामने, जल्द होगी ओटीटी पर रिलीज ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com