विज्ञापन

‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Nawazuddin Siddiqui Latest: अपनी लेयर्ड, अनप्रेडिक्टेबल और इमोशनल एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाज़ुद्दीन इस सीक्वल की कहानी में जबरदस्त गहराई लाएंगे. हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वो फिल्म की कहानी में एक बहुत जरूरी रोल निभाएंगे, जो दर्शकों को मनोवैज्ञानिक रूप से झकझोर देगा और उनके नैतिक मूल्यों को चुनौती देगा.

‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
bollywood news

Nawazuddin Siddiqui Latest: तुम्बाड (Tumbbad) के अगले अध्याय को एक नई और दमदार ताकत मिल गई है. जी हां, मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अब तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) में नजर आएंगे. इस कल्ट फ्रैंचाइजी के लिए यह एक बड़ी बात है. उनका इस फिल्म से जुड़ना एक साहसिक कदम है और मेकर्स इस यूनिवर्स को और ज्यादा गहरा और दिलचस्प बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

 

सीक्वल की कहानी 

अपनी लेयर्ड, अनप्रेडिक्टेबल और इमोशनल एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाज़ुद्दीन इस सीक्वल की कहानी में जबरदस्त गहराई लाएंगे. हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वो फिल्म की कहानी में एक बहुत जरूरी रोल निभाएंगे, जो दर्शकों को मनोवैज्ञानिक रूप से झकझोर देगा और उनके नैतिक मूल्यों को चुनौती देगा. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैं 'तुम्बाड' की ऑरिजिनैलिटी और उसकी माहौल बनाने वाली कहानी का हमेशा से मुरीद रहा हूं. जब सोहम ने मुझे सीक्वल का विजन बताया, तो मुझे कहानी पसंद आई और मैं इस सफर में उनके साथ जुड़ गया. इतने बड़े प्रोजेक्ट पर सोहम शाह और पेन स्टूडियो के साथ काम करना वाकई एक्साइटिंग है. मैं जो किरदार निभा रहा हूं, उसमें कई परतें हैं, और मैं इतनी पैशनेट टीम के साथ इस इम्मर्सिव यूनिवर्स को एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक हूं.

डरावना, गहरा और यादगार

जल्द ही शूटिंग शुरू होने के साथ, 'तुम्बाड 2' आने वाले समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन रही है और अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आधिकारिक तौर पर इस दुनिया का हिस्सा बनने से, अगला अध्याय और भी अधिक डरावना, गहरा और यादगार होने का वादा करता है. सोहम शाह के लिए, जो एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर 'तुम्बाड' की दुनिया को लेकर बहुत पैशनेट रहे हैं, नवाज को लेना एक बड़ा क्रिएटिव फैसला है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे धाकड़ एक्टर के आने से, अब यह सीक्वल पहली फिल्म के खौफनाक माहौल को बनाए रखते हुए और भी गहरी और पेचीदा इमोशनल कहानी दिखाने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें : प्राइम वीडियो ने की घोषणा, 13 मार्च को आएगा 'एस्पिरेंट्स' का सीजन 3

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close