विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2026

प्राइम वीडियो ने की घोषणा, 13 मार्च को आएगा 'एस्पिरेंट्स' का सीजन 3

Aspirants 3 Latest: भारत के सबसे लोकप्रिय एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज अपनी सुपरहिट हिंदी ड्रामा सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3 की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 13 मार्च घोषित कर दी है. द वायरल फीवर (TVF) ने इसे बनाया है और दीपेश सुमित्रा जगदीश ने डायरेक्ट किया है.

प्राइम वीडियो ने की घोषणा, 13 मार्च को आएगा 'एस्पिरेंट्स' का सीजन 3
bollywood news

Aspirants 3 Latest: द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले बनी और दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित एस्पिरेंट्स 3 (Aspirants 3) की घोषणा हो गई है. इसमें नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन अपने पुराने रोल्स में नजर आएंगे. एस्पिरेंट्स सीजन 3 का प्रीमियर 13 मार्च को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा.

वर्ल्डवाइड रिलीज 

भारत के सबसे लोकप्रिय एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज अपनी सुपरहिट हिंदी ड्रामा सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3 की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 13 मार्च घोषित कर दी है. द वायरल फीवर (TVF) ने इसे बनाया है और दीपेश सुमित्रा जगदीश ने डायरेक्ट किया है. इसमें नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन मुख्य रोल में हैं, और जतिन गोस्वामी नई एंट्री हैं. नया सीजन डीएम अभिलाष की कहानी दो टाइमलाइन में दिखाता है. अभी के समय में, संदीप ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण अभिलाष के खिलाफ जांच शुरू हो जाती है, जिससे उसके दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते खराब होने लगते हैं और करियर पर भी संकट आ जाता है. वहीं पास्ट में, आईआरएस बनने के बाद, युवा अभिलाष आखिरी बार आईएएस की तैयारी करने का फैसला करता है. एस्पिरेंट्स सीजन 3 का प्रीमियर 13 मार्च को भारत और दुनिया भर में प्राइम वीडियो पर होगा.

कहानियां लाने के लिए

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर, मनीष मेघानी ने कहा कि प्राइम वीडियो पर हम दर्शकों के लिए ऐसी कहानियां लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो असलियत से जुड़ी हों और आज के समय को दर्शाती हों. एस्पिरेंट्स ने अपनी ईमानदारी से सपनों, महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारियों को दिखाकर दर्शकों के साथ गहरा रिश्ता बना लिया है. द वायरल फीवर के साथ हमारे पुराने सहयोग ने हमें कई सीजन तक इस कहानी को जोश के साथ आगे बढ़ाने में मदद की है. हम एस्पिरेंट्स का अगला चैप्टर भारत और दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत खुश हैं.

यह भी पढ़ें : 'भूत बंगला' का हुआ जबरदस्त प्रमोशन, अक्षय कुमार-वामीका गब्बी की एंट्री देखकर दंग रह गए फैन्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com