विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

‘बंदर’ को लेकर फैंस का इंतजार खत्म, 22 मई 2026 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Bandar Latest: ​पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे जी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है.

‘बंदर’ को लेकर फैंस का इंतजार खत्म, 22 मई 2026 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
bollywood news

Bandar Latest: 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बंदर (Bandar) 22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ जुड़ रही है एक जबरदस्त क्रिएटिव टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं.

बिल्कुल अलग अंदाज में

​पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे जी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है. 'बंदर' की कमान अनुराग कश्यप के हाथों में है, जिन्हें उनकी बेबाक और बेखौफ कहानियों के लिए जाना जाता है. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी फिल्में गवाह हैं कि अनुराग का सिनेमा दिखाने का अपना एक अलग और दमदार अंदाज है. ​इस फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के पीछे का दिमाग रहे हैं. सुदीप शर्मा ने हाल ही में 'कोहरा 2' का निर्देशन भी किया है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हुई है.

पूरी दुनिया में हलचल

 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में 'स्पेशल प्रेजेंटेशन' कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद से ही फिल्म की काफी चर्चा है. वहां मौजूद क्रिटिक्स ने इसे दिल दहला देने वाली, बेबाक और गहरा असर छोड़ने वाली फिल्म बताया है. इसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ​कमाल की क्रिएटिव टीम और बेहतरीन एक्टर्स के साथ, 'बंदर' 2026 की सबसे बड़ी और खास फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें : सिवनी की धनुश्री चौहान बनी 'फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2026'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com