Dhanushree Chauhan With NDTV: बीते रात भोपाल के मिंटो हॉल में 'फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2026' का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 60 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया. उनमें से सिवनी की रहने वाली धनुश्री चौहान (Dhanushree Chauhan) ने यह खिताब अपने नाम किया. साल 2025 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली और उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल ने धनुश्री को यह ताज पहनाया. इस मौके पर धनुश्री ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए.
धनुश्री चौहान ने खिताब अपने नाम किया
धनुश्री ने कहा कि मैं भोपाल का ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाली हूं. मैं यह कह सकती हूं कि मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है. मेरा अभी मिशन कंप्लीट नहीं हुआ है. अब मुझे 'फेमिना मिस इंडिया 2026' में अपना नाम रोशन करना है. मुझे अब और ज्यादा जिम्मेदारी महसूस होने लगी है. धनुश्री ने आगे कहा कि अब प्रेशर दोगुना हो गया है, मैं मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करने वाली हूं. मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी मेरे हाथों में हैं.
'मैं जो बोलती हूं'
धनुश्री ने आगे कहा मैं जो भी बोलती हूं, उससे मध्य प्रदेश का नाम होगा. धनुश्री ने कहा कि जैसे 'मिस मध्य प्रदेश' के बाद टारगेट 'मिस इंडिया' होता है वैसे ही मेरा बाद में 'मिस वर्ल्ड' अगला टारगेट होगा. बता दें, बीती रात यह पेजेंट काफी देर रात तक चला था. जिसमें काफी लोगों ने हिस्सा लिया था. इस पेजेंट में एक विशेष रूप से नृत्य प्रस्तुति भी रखी गई थी, जिसका लोगों ने आनंद लिया था. मिस इंडिया 2025 निकिता पोरवाल ने धनुश्री को ताज अपने हाथों से पहनाया और उनके साथ रैंप वॉक भी किया. पेजेंट में हिस्सा ले रही हर एक प्रतियोगी ने अपना कॉन्फिडेंस दिखाया. उनमें से धनुश्री ने सभी को पीछे करते हुए बीती रात अपने नाम कर ली.
यह भी पढ़ें : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘बदलाापुर' को लेकर खोला 11 साल पुराना राज