विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2026

'भूत बंगला' का टीजर बना फैमिली फेवरेट, दर्शकों का दिखा जबरदस्त रिएक्शन

Bhooth Bangla Latest: जैसे ही बड़े पर्दे पर टीजर शुरू होता है, थिएटर का माहौल एकदम बदल जाता है. दर्शक सिर्फ देख नहीं रहे, बल्कि हर सीन पर रिएक्ट कर रहे हैं. कहीं ठहाके, तो कहीं हल्की सी सिहरन. टीजर में डर और कॉमेडी का जो बैलेंस दिखाया गया है, वही इसे खास बना रहा है और यही वजह है कि यह पहले से ही लोगों का फेवरेट बनता जा रहा है.

'भूत बंगला' का टीजर बना फैमिली फेवरेट, दर्शकों का दिखा जबरदस्त रिएक्शन
bollywood news

Bhooth Bangla Latest: बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का टीजर इन दिनों थिएटर जाने वाले दर्शकों के बीच खासा चर्चा में है. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया है. सिनेमा हॉल में एंट्री करते ही दर्शकों का एक्साइटमेंट साफ नजर आता है. कहीं लोग काली बिल्ली के साथ लगी थीम डेकोर के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं, तो कहीं अक्षय कुमार के पोस्टर्स के सामने सेल्फी ले रहे हैं. खास बात यह है कि यह एक्सपीरियंस सिर्फ डराने वाला नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए मजेदार बन गया है. बच्चे हों या बड़े, सभी इस हॉरर-कॉमेडी वाइब को खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

थिएटर का माहौल

जैसे ही बड़े पर्दे पर टीजर शुरू होता है, थिएटर का माहौल एकदम बदल जाता है. दर्शक सिर्फ देख नहीं रहे, बल्कि हर सीन पर रिएक्ट कर रहे हैं. कहीं ठहाके, तो कहीं हल्की सी सिहरन. टीजर में डर और कॉमेडी का जो बैलेंस दिखाया गया है, वही इसे खास बना रहा है और यही वजह है कि यह पहले से ही लोगों का फेवरेट बनता जा रहा है. इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है. एक ऐसा रीयूनियन जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था. दोनों ने साथ मिलकर कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं और अब 'भूत बंगला' से एक बार फिर वैसी ही हंसी, कन्फ्यूजन और एंटरटेनमेंट की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

सिनेमाघरों में रिलीज

बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का हिस्सा) और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. 'भूत बंगला' 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और अगर टीजर का हाल देखकर अंदाजा लगाया जाए, तो यह फिल्म हंसी और रोमांच का पूरा पैकेज होने वाली है.

यह भी पढ़ें : 24 घंटे और 25 मिलियन व्यूज, क्या 'मातृभूमि' के गाने 'चांद देख लेना' का जादू चला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com