Salman Khan Film: मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) का संगीत दर्शकों के दिलों को छू रहा है. फिल्म के गाने 'चांद देख लेना' ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सभी प्लेटफॉर्म्स पर 25 मिलियन (2.5 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. ईद के खास मौके पर रिलीज हुए इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है और यह प्यार, इंतजार और इबादत का एक दिल छू लेने वाला गीत बन गया है. सभी प्लेटफॉर्म्स पर #ChandDekhLena ने पार किए 25 मिलियन+ व्यूज.
सबसे बेहतरीन गाना बनकर उभरा
'चांद देख लेना' अपनी संगीत और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस के साथ इस फेस्टिव सीजन का सबसे बेहतरीन गाना बनकर उभरा है. इसकी कामयाबी ने फिल्म के म्यूजिकल सफर को और भी मजबूत बना दिया है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के लिए यह पहली म्यूजिकल सफलता नहीं है. इससे पहले, वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुए गाने 'मैं हूँ' ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन (5 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार करके पहले ही धूम मचा दी थी. इन दोनों गानों की एक के बाद एक सफलता दिखाती है कि फिल्म का संगीत कितना दमदार है और यह अलग-अलग भावनाओं और मौकों पर दर्शकों के दिल से जुड़ने की ताकत रखता है.
कभी न हार मानने वाले जज्बे की
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशन की कमान अपूर्वा लाखिया ने संभाली है. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और कभी न हार मानने वाले जज्बे की एक सच्ची और दमदार कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद अहम भूमिका में नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें : लेखक अश्विन सांघी ने 'Pocket FM' के साथ ऑडियो सीरीज की दुनिया में रखा कदम