विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2026

'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' को मिली रिलीज डेट, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

The Kerala Story 2: 2023 में रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने पूरे देश में खूब चर्चा बटोरी थी और बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. वहीं बियॉन्ड द केरल स्टोरी एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आने वाली है, जो कहानी और बड़े स्तर पर पहले से भी ज्यादा असरदार होगी.

'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' को मिली रिलीज डेट, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
bollywood news

The Kerala Story 2: विपुल शाह (Vipul Shah) और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अपनी सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) जिसका आधिकारिक टाइटल बियॉन्ड द केरल स्टोरी है, की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. एक बार फिर यह कहानी असली जिंदगी से जुड़ी सच्ची बातें दिखाती है. इसमें असली पीड़ितों की आवाज, सबके सामने होते हुए भी छिपी सच्चाइयां और हमारे ही आसपास की कहानियां सामने आती हैं. नई कलाकारों को मुख्य किरदारों में लिया गया है, जिनका अभिनय बहुत सरल, सच्चा और भारत की जमीनी हकीकत से जुड़ा हुआ लगता है.

पोस्टर शेयर किया 

सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए एक मोशन पोस्टर शेयर किया पोस्टर पर लिखा था कि

उन्होंने कहा यह सिर्फ एक कहानी है.
उन्होंने इसे चुप कराने की कोशिश की.
उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश की.
लेकिन सच्चाई रुकी नहीं.
क्योंकि कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं.
इस बार कहानी और गहराई तक जाती है.
इस बार दर्द और भी ज्यादा है.

बियॉन्ड द केरल स्टोरी

2023 में रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने पूरे देश में खूब चर्चा बटोरी थी और बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. वहीं बियॉन्ड द केरल स्टोरी एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आने वाली है, जो कहानी और बड़े स्तर पर पहले से भी ज्यादा असरदार होगी. हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फ्रेंचाइज में शामिल बियॉन्ड द केरल स्टोरी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इसे 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाघर रिलीज में से एक माना जा रहा है. इस बार यह फिल्म भारत के अलग-अलग हिस्सों की सच्ची कहानियों पर आधारित है. विपुल अमृतलाल शाह के बैनर सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के तहत बनी बियॉन्ड द केरल स्टोरी का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और इसे आशीष ए शाह ने को-प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें : टकराव और रहस्य से भरा शॉर्ट फिल्म ‘विषाद' का ट्रेलर रिलीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close