विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2026

टकराव और रहस्य से भरा शॉर्ट फिल्म ‘विषाद’ का ट्रेलर रिलीज

Bollywood News: ट्रेलर की यह शांति तब टूटती है, जब एक पुलिस इंस्पेक्टर डॉ. अनादि सेन के घर पहुंचता है. इंस्पेक्टर जांच के लिए घर में प्रवेश की अनुमति मांगता है, लेकिन डॉक्टर साफ इनकार कर देता है.

टकराव और रहस्य से भरा शॉर्ट  फिल्म ‘विषाद’ का ट्रेलर रिलीज
bollywood news

Bollywood News: आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi), राजेश्वर (Rajeshwar) और केतकी नारायण (Ketaki Narayan) स्टारर शॉर्ट फिल्म विषाद (Vishaad) का ट्रेलर मेकर्स के द्वारा सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है. ट्रेलर अपनी गहरी परतों वाली कहानी और सायकॉलॉजिकल सब्जेक्ट्स  के चलते इंटरनेट पर बहुत पसंद किया जा रहा है. 1 मिनट 26 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक बेहद भावुक दृश्य से होती है. एक वृद्ध व्यक्ति अपने पुराने रेडियो को चालू करता है और कमरे में पसरे सन्नाटे के बीच एक लोकप्रिय बंगाली गीत गूंज उठता है. यह दृश्य नॉस्टेल्जिया और भीतर छिपी बेचैनी को दिखाता है.

फिल्म के बारे में बताया

ट्रेलर की यह शांति तब टूटती है, जब एक पुलिस इंस्पेक्टर डॉ. अनादि सेन के घर पहुंचता है. इंस्पेक्टर जांच के लिए घर में प्रवेश की अनुमति मांगता है, लेकिन डॉक्टर साफ इनकार कर देता है. इसी के साथ दोनों के बीच तीखी बहस और तनावपूर्ण टकराव शुरू हो जाता है. पुलिस अधिकारी डॉक्टर को चेतावनी देता है कि जांच में बाधा डालने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है. यह संवाद कहानी के भीतर छिपे किसी बड़े और गहरे राज की ओर इशारा करता है. कहानी की मुख्य धारा के समांतर, ट्रेलर एक और भावनात्मक झंझावात से भी रूबरू कराता है. एक जोड़े के बीच उग्र विवाद, जो अंतिम तलाक तक जा पहुंचता है. इसी बीच, फ्रेम के बीच एक रहस्यमय बच्चा भी  नजर आता है, यह कहानी के रहस्य और भावनात्मक उलझन को और गहरा कर देता है. अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने फिल्म के बारे में बताया कि विषाद सिर्फ़ एक शॉर्ट फिल्म नहीं, एक एहसास है, कच्चा, परतदार और आत्ममंथन से भरा. ट्रेलर बस झलक है असल कहानी दृश्यों के बीच के साइलेंट में है.

अपने किरदार की गहराई

फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले सह-अभिनेता राजेश्वर ने भी अपने किरदार की गहराई साझा करते हुए कहा कि विषाद की खूबसूरती उसकी सरप्राइज मोमेंट में है. मेरा किरदार सिर्फ डॉक्टर से सवाल नहीं कर रहा, वह सच से ही संवाद कर रहा है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं दर्शक तैयार रहें, यह कहानी जवाब भी देगी और बहस भी करेगी. साइकोलॉजिकल शॉर्ट फिल्म विषाद में आशीष विद्यार्थी, राजेश्वर और केतकी नारायण जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण नीलांजन रीता दत्ता ने फिंचबिल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है. निर्देशन  नवनीता सेन और नीलांजन रीता दत्ता ने किया है, फिल्म की पटकथा नवनीता सेन द्वारा लिखी गई है. ट्रेलर में कहानी की मनोदशा को और प्रभावशाली बनाता है. यह शॉर्ट फिल्म का प्रीमियर 16 जनवरी 2026 को होगा.

यह भी पढ़ें : जल्द खत्म होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 17', बोझिल महसूस कर रहे अमिताभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close