विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

'भूत बंगला' का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ हुआ रिलीज

Bhooth Bangla Latest: कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह एक स्पिरिटेड और पेपी ट्रैक है, ‘राम जी आके भला करेंगे’ फिल्म के सार को बखूबी कैप्चर करता है. इसके इन्फेक्शियस हाई-ऑक्टेन बीट्स और प्लेफुल विजुअल्स एक हंसी से भरी सवारी के लिए मूड सेट कर देते हैं, जो ' भूत बंगला' को एक फुल-थ्रॉटल एंटरटेनर के रूप में मजबूती से एस्टेब्लिश करते हैं.

'भूत बंगला' का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ हुआ रिलीज
bollywood news

Bhooth Bangla Latest: भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि यह फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की OG बॉलीवुड जोड़ी को 14 साल के लंबे गैप के बाद वापस साथ ला रही है. बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने उन ऑडियंस के बीच पहले से ही जबरदस्त एंटीसिपेशन पैदा कर दिया है, जो इस जोड़ी की आइकॉनिक कॉमेडी एंटरटेनर फिल्में देख कर बड़े हुए हैं. एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे' रिवील कर दिया है, जो एक हाई-स्पिरिटेड ट्रैक है और इसमें अक्षय कुमार अपने पीक एंटरटेनर मोड में नजर आ रहे हैं.

हंसी से भरी सवारी

कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह एक स्पिरिटेड और पेपी ट्रैक है, ‘राम जी आके भला करेंगे' फिल्म के सार को बखूबी कैप्चर करता है. यह गाना अक्षय कुमार को उनके क्लासिक अवतार में दिखाता है, जो भूतिया दुनिया और उसके कई अजीबोगरीब भूतों के बीच बड़े आराम से नेविगेट कर रहे हैं और स्पूक्टैकुलर केओस और कॉमिक फ्लेयर से भरी एक फ्रंटिक और मजेदार परफॉरमेंस दे रहे हैं. ​प्रीतम द्वारा कंपोज किए गए और कुमार के लिखे लिरिक्स के साथ, इस गाने को अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने गाया है.

सिनेमाघरों में रिलीज

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा है, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' पेश करते हैं, जिसमें अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल्स में हैं. प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है.​10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही.

यह भी पढ़ें : Exclusive: कश्मीरी डायरेक्टर तारिक भट्ट को भाया भोपाल, किसानों को लेकर बना रहे फिल्म

यह भी पढ़ें : ‘यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज पर आपत्ति, यादव समाज ने केंद्र सरकार से लगाई रोक की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close