Tariq Bhat With NDTV: भोपाल फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहां हर दिन कोई ना कोई फिल्म या सीरीज की शूटिंग होते हुए नजर आएगी. हाल ही में कश्मीरी डायरेक्टर तारिक भट्ट (Tariq Bhat) भोपाल में अपनी फिल्म कृषिका की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. फिल्म किसानों पर आधारित है. हाल ही में डायरेक्टर ने NDTV से बात कर कई पहलुओं पर चर्चा की.
सरकार की कर रहे मदद
डायरेक्टर ने बताया है कि अगर मैं फिल्म की बात करूं तो फिल्म का नाम कषिका है. जो किसान की बेटी है. इस फिल्म में आपको सरकार की नीतियां नजर आएंगी. फिल्म में बताया जाएगा कि सरकार की नीतियां किसानों तक कैसे पहुंचे. अगर मैं दूसरे देशों की बात करूं तो वहां के किसान बहुत एडवांस हैं तो हमारे भारत के किसान क्यों नहीं हो सकते? उस पर फिल्म आधारित है. इस फिल्म को हम उस लड़की के नजरिए से दिखाएंगे और अगर हम किसानों की बात करेंगे तो मध्य प्रदेश की पहले बात होनी चाहिए. इसलिए हम फिल्म की शूटिंग भोपाल में ही करेंगे. एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मेहुल शाह ने बताया कि भोपाल में किसानों को लेकर अलग-अलग स्केम हो रहे हैं. अगर फिल्म के नजरिए से बात करें तो भोपाल के लोग बहुत सपोर्ट करते हैं. वो हमको हर तरीके से सपोर्ट कर रहे हैं.
मंत्री करेंगे फिल्म का मुहूर्त
डायरेक्टर तारिक भट्ट ने बताया कि इस फिल्म का मुहूर्त पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी करेंगे और मंत्री की तरफ से हमको पूरा सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म की कास्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म में रजा मुराद, गुड्डी मारुति जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं और यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है.
यह भी पढ़ें : ‘यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज पर आपत्ति, यादव समाज ने केंद्र सरकार से लगाई रोक की मांग