विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2026

26 मार्च से 'आर्ट फेस्टिवल 2026' की होगी शुरुआत. ये दिग्गज देंगे अपने नाटक की प्रस्तुति

Bhopal News:  शो के आर्गेनाइजेशन ने कहा कि इस फेस्टिवल में नए प्ले होने जा रहे हैं. जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स संजय मिश्रा, शेखर सुमन, नितीश भारद्वाज और राकेश बेदी अपनी प्रस्तुति देंगे और रामनवमी को भी हम खास तरीके से सेलिब्रेट करेंगे.

26 मार्च से 'आर्ट फेस्टिवल 2026' की होगी शुरुआत. ये दिग्गज देंगे अपने नाटक की प्रस्तुति
bollywood news

Bhopal News: आने वाली 26 मार्च से भोपाल (Bhopal) में चार दिवसीय आर्ट फेस्टिवल 2026 (Art Festival 2026) का आयोजन होने जा रहा है. बता दें, यह फेस्टिवल हर साल आयोजित होता है, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां अपने नाटकों का मंचन करती हैं. इस बार भी बॉलीवुड के तमाम हस्तियां अपने नाटक का मंचन करेंगी. हाल ही में इस शो के ऑर्गेनाइजर बिजन मोंडल (Bijon Mondal) ने इवेंट के बारे में काफी कुछ खुलासा किया.

ये दिग्गज देंगे अपने नाटक की प्रस्तुति

शो के आर्गेनाइजेशन ने कहा कि इस फेस्टिवल में नए प्ले होने जा रहे हैं. जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स संजय मिश्रा, शेखर सुमन, नितीश भारद्वाज और राकेश बेदी अपनी प्रस्तुति देंगे और रामनवमी को भी हम खास तरीके से सेलिब्रेट करेंगे. ये सभी एक्टर्स जो प्ले अलग-अलग दिनों में होंगे. इस फेस्टिवल में पैनल डिस्कशन भी होता है और हम ओपन स्टेज प्रोग्राम भी रखते हैं. जिसमें अच्छे डांसर्स, बैंड्स को हम अपना टैलेंट दिखाने की अपॉर्चुनिटी देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये लोग भी आएंगे

ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि पिछली बार बॉलीवुड सिंगर और एक्टर पलाश ने अपनी खास परफॉर्मेंस दी थी. लेकिन इस बार भोपाल के दो बैंड्स अपनी प्रस्तुति देंगे. बता दें, इस प्रोग्राम में कोई भी आ सकता है. यह सबके लिए निशुल्क है. इस बार दर्शकों को इस फेस्टिवल में कुछ नया देखने को मिलेगा, जिसको वो कभी भूल नहीं पाएंगे. दर्शक संजय मिश्रा, राकेश बेदी, शेखर सुमन जैसे एक्टर्स को स्टेज पर परफॉर्म करते देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं. बता दें, राकेश बेदी इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में राकेश बेदी का काम दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. 'धुरंधर 2' के रिलीज होने के बाद राकेश बेदी भोपाल में अपने नाटक का मंचन करेंगे.

यह भी पढ़ें : 'भूत बंगला' का टीजर बना फैमिली फेवरेट, दर्शकों का दिखा जबरदस्त रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com