विज्ञापन

बॉबी देओल के दमदार 'बंदर' अवतार के कायल हुए सनी पाजी, कही दिल की बात

Bandar Latest: हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लोग इसकी रॉइंटेंसिटी और अनुराग कश्यप की इस डार्क दुनिया में बॉबी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं.

बॉबी देओल के दमदार 'बंदर' अवतार के कायल हुए सनी पाजी, कही दिल की बात
bollywood news

Bandar Latest: 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है बंदर (Bandar) जिसमें बॉबी देओल (Bobby Deol) एक बेहद खूंखार और अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म उनके और बॉबी के बीच का पहला कोलैबोरेशन है. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोंसले जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं.

डार्क दुनिया 

हाल ही में रिलीज हुए टीजर में लोग इसकी रॉइंटेंसिटी और अनुराग कश्यप की इस डार्क दुनिया में बॉबी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर टीजर की तारीफ करते हुए अपने भाई को लॉर्ड बॉबी कहकर चियर किया है, जिससे फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि कितने अच्छे लग रहे हो मेरे लॉर्ड बॉबी. #Bandar 5 जून को सिनेमाघरों में. 'बंदर' का टीजर एक ऐसी जंगली और अनप्रिडिक्टेबल एनर्जी लेकर आया है, जो आजकल की फिल्मों में कम ही देखने को मिलती है. सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई इस फिल्म में बॉबी देओल एक कमाल के डिस्को-एरा अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसमें क्लासिक गाना 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' का रीइमैजिन किया हुआ वर्जन और भी जान फूंक रहा है. टीजर जब अपनी पूरी मस्ती और अफरा-तफरी वाले मूड में होता है, तभी अचानक इसमें एक डार्क मोड़ आता है और यह अनुराग कश्यप की सिग्नेचर वाली गहरी और इंटेंस दुनिया में बदल जाता है.

सिनेमाघरों में रिलीज

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी, निखिल द्विवेदी की 'सैफरन मैजिकवर्क्स' द्वारा निर्मित और जी स्टूडियोज के सहयोग वाली यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: हर फिल्म से एक खास याद अपने साथ रखते हैं प्रभास, जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com