विज्ञापन

हर फिल्म से एक खास याद अपने साथ रखते हैं प्रभास, जानें

Prabhas Latest: कहा जाता है कि प्रभास अपनी हर फिल्मी यात्रा को बेहद खास मानते हैं और शूटिंग पूरी होने के बाद उस सफर की एक निशानी अपने साथ घर ले जाना पसंद करते हैं.

हर फिल्म से एक खास याद अपने साथ रखते हैं प्रभास, जानें
bollywood news

Prabhas Latest: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas)अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, शानदार अभिनय और बड़े पैमाने की फिल्मों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. लेकिन उनकी फिल्मों से जुड़ी एक दिलचस्प आदत इन दिनों काफी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास हर फिल्म से एक खास चीज अपने पास यादगार के तौर पर संभालकर रखते हैं. यह आदत सिर्फ उनके फिल्मों के प्रति प्यार को नहीं दिखाती, बल्कि उनके भावनात्मक जुड़ाव को भी बयां करती है.

सफर की एक निशानी

कहा जाता है कि प्रभास अपनी हर फिल्मी यात्रा को बेहद खास मानते हैं और शूटिंग पूरी होने के बाद उस सफर की एक निशानी अपने साथ घर ले जाना पसंद करते हैं. यही वजह है कि उनके पास उनकी कई सुपरहिट फिल्मों से जुड़े आइकॉनिक प्रॉप्स आज भी मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म रेबल से उन्होंने एक खास कोट अपने पास रखा था, जबकि ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की मशहूर तलवार भी उनके कलेक्शन का हिस्सा है. इसके अलावा साहो में इस्तेमाल की गई बाइक और कार, सलार की सिग्नेचर गन और हाल ही में कल्कि 2898 एडी के फ्यूचरिस्टिक व्हीकल ‘बुज्जी' का एक हिस्सा भी उन्होंने अपने पास याद के तौर पर रखा है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि प्रभास इन प्रॉप्स को सिर्फ फिल्मी सामान नहीं मानते, बल्कि इन्हें अपनी मेहनत, अनुभव और यादों से जुड़ा एक अहम हिस्सा समझते हैं. हर फिल्म उनके लिए एक नया अनुभव और सफर लेकर आती है, और यही चीजें उन्हें उन खास पलों की याद दिलाती रहती हैं.

फिल्मों से जुड़ी चीजें

हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों द्वारा फिल्मों से जुड़ी चीजें अपने पास रखना कोई नई बात नहीं है, लेकिन प्रभास का हर प्रोजेक्ट से इस तरह भावनात्मक रूप से जुड़ना उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है. पीरियड ड्रामा, हाई-ऑक्टेन एक्शन और फ्यूचरिस्टिक फिल्मों तक फैला उनका शानदार करियर इन यादगार प्रॉप्स के जरिए और भी खास बन जाता है. यही वजह है कि फैंस न सिर्फ उनके अभिनय के, बल्कि उनकी सादगी और अपने काम के प्रति समर्पण के भी दीवाने हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ अभिनेता नहीं, जब NTR ने अपनी सिंगिंग टैलेंट से फैंस को किया इंप्रेस

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close