विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

कौन हैं साउथ एक्टर श्रीकांत ? जो ड्रग सप्लाई में हुए गिरफ्तार

Srikanth Latest: साउथ एक्टर श्रीकांत का जन्म 28 फरवरी 1979 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में टीवी शो जन्नल मारबू कविथैगल से की थी.

कौन हैं साउथ एक्टर श्रीकांत ? जो ड्रग सप्लाई में हुए गिरफ्तार
srikanth

Srikanth Latest: साउथ एक्टर श्रीकांत (Srikanth ) को चेन्नई पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें, यह एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स मामला है, वैसे श्रीकांत को श्री राम के नाम से भी लोग पहचानते हैं. उनकी गिरफ्तारी जब सुर्खियों में आई तब एआईएडीएमके के एक पूर्व नेता ने पूछताछ के दौरान यह दावा किया था कि एक्टर कोकीन सप्लाई करते हैं. जहां मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद यह मामला और भी गंभीर होता जा रहा है. आज हम आपको बताते हैं कि आखिर श्रीकांत कौन हैं.

श्रीकांत के बारे में पूरी जानकारी 

साउथ एक्टर श्रीकांत का जन्म 28 फरवरी 1979 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में टीवी शो जन्नल मारबू कविथैगल से की थी. जहां साल 2002 में फिल्म रोजा कूटम से उनको पहचान मिली थी. इसके बाद वह साउथ की कई बड़ी फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा श्रीकांत को तमिल स्टेट फिल्म अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है. यह खबर आने के बाद श्रीकांत के फैंस काफी शॉक्ड हैं और एक्टर के पल-पल की जानकारी भी ले रहे हैं.

मेडिकल जांच में क्या आया ?

श्रीकांत से पूछताछ के दौरान मेडिकल टेस्ट भी कराया गया. उनके ब्लड सैंपल से यह साफ हो गया कि वह कोकीन का सेवन भी करते हैं. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि श्रीकांत ने पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात को कबूल किया है या नहीं. एक्टर का भी इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. श्रीकांत की यह खबर आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ उनकी इस खबर की बातें कर रहे हैं. क्योंकि ड्रग्स का मुद्दा यह पहली बार सामने नहीं आया है. इससे पहले भी कई एक्टर्स पर ड्रग्स सप्लाई का आरोप लग चुका है.

ये भी पढ़े: रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई 'पंचायत 4', यहां फ्री में देख सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com