विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई 'पंचायत 4', यहां फ्री में देख सकते हैं

Panchayat 4 Online Leak: पंचायत के मेकर्स के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म के रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है.

रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई 'पंचायत 4', यहां फ्री में देख सकते हैं
panchayat 4

Panchayat 4 Online Leak: सीरीज पंचायत 4 (Panchayat 4) का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. पंचायत 4 आज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हो चुकी है. जब से इस सीरीज का फर्स्ट लुक आया था, दर्शक सीरीज के रिलीज होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे थे. सीरीज के रिलीज होते ही एक बड़ी खबर सामनआई है. रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि यह सीरीज ऑनलाइन लीक भी हो चुकी है. 

ऑनलाइन लीक हुई सीरीज

पंचायत के मेकर्स के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म के रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. यह पायरेसी साइट पर 240पी से लेकर एचडी तक के कई  रिज़ॉल्यूशन में लीक हुई है. यह सीरीज प्राइवेसी साइट तमिल रॉकर्स पर भी फ्री में डाउनलोड हो रही है. वहीं लोग पंचायत 4 एचडी डाउनलोड, पंचायत 4 तमिल रॉकर्स और पंचायत 4 फ्री डाउनलोड सर्च करके इसको फ्री में डाउनलोड कर देख रहे हैं. एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए कहा है कि उसके पास सीरीज के 880पी 720पी और 1080पी क्वालिटी वाले फ्री डाउनलोड करने के लिए लिंक भी हैं. 

इस बार ये होगा खास 

सीरीज पंचायत 4 में इस बार चुनावी माहौल देखने को मिलेगा. जिसमें मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच चुनावी घमासान नजर आने वाला है. अगर सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें रघुवीर यादव, जीतू भैया, नीना गुप्ता जैसे तमाम एक्टर्स नजर आने वाले हैं. अब इस सीरीज को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है. उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा. फिलहाल तो आप लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज का घर बैठे आनंद उठा सकते हैं.

ये भी पढ़े: 'सितारे जमीन पर' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल ? जानें अभी तक का कलेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com