विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2025

क्या किसी बड़े धमाके की तैयारी में हैं श्रीलीला? महबूब स्टूडियो में हुई स्पॉट

Sreeleela: हाल ही में श्रीलीला का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है. अभी तक उनका बॉलीवुड डेब्यू कार्तिक आर्यन के साथ आया भी नहीं है, लेकिन उससे पहले ही वो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

क्या किसी बड़े धमाके की तैयारी में हैं श्रीलीला? महबूब स्टूडियो में हुई स्पॉट
Sreeleela

Sreeleela: श्रीलीला (Sreeleela)  इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं, जिनसे हर कोई इंप्रेस है. इस बीच उनकी एक झलक महबूब स्टूडियो से सामने आई है, जिसे देखकर लोग पूछ रहे हैं क्या वो किसी बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.

 वीडियो सामने आया

हाल ही में श्रीलीला का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है. अभी तक उनका बॉलीवुड डेब्यू कार्तिक आर्यन के साथ आया भी नहीं है, लेकिन उससे पहले ही वो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अब उन्हें महबूब स्टूडियो में देखा गया, जहां वो किसी बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग करती नजर आईं. बस फिर क्या था, फैन्स के बीच ये जानने की बेसब्री और बढ़ गई है कि आखिर श्रीलीला किस बड़ी चीज की तैयारी कर रही हैं. अब सबकी नजरें सिर्फ श्रीलीला पर टिकी हैं. इतनी कम उम्र में उन्होंने जो नाम और शोहरत कमाई है, वो काबिल-ए-तारीफ है. दिलचस्प बात ये है कि हाल के समय में किसी भी एक्ट्रेस को इतने बड़े प्रोजेक्ट इतने जल्दी नहीं मिले, जितने श्रीलीला को मिल रहे हैं. फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अब वो आगे क्या धमाका करने वाली हैं.

'पुष्पा 2' के आइटम सॉन्ग से सुर्खियों में 

वैसे तो श्रीलीला साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं. जहां उन्होंने साउथ इंडियन इंडस्ट्री में एक से एक बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन वह 'पुष्पा 2' के आइटम सॉन्ग से सुर्खियों में आईं. जहां उनके डांस और लुक ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया. लोग भी श्री लीला को बॉलीवुड की अगली बड़ी स्टार के रूप में देख रहे हैं. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि बॉलीवुड में उनका करियर कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें: सनी देओल ने 'रामायण' का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की, पोस्ट किया शेयर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com