विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2023

सिंघम 3 में यह एक्टर बनेंगे विलेन , करीना कपूर के साथ दे चुके हैं सुपरहिट फिल्म

अजय देवगन  कि फिल्म सिंघम और सिंघम 2 को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया. ऑडियंस काफी समय से सिंघम 3 का इंतजार कर रही थी, जैसे ही फिल्म के मेकर्स ने सिंघम 3 को लेकर अनाउंसमेंट किया वैसे ही अजय देवगन के फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया.

सिंघम 3 में यह एक्टर बनेंगे विलेन , करीना कपूर के साथ दे चुके हैं सुपरहिट फिल्म

अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 को लेकर एक खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 में जो एक्टर विलेन का रोल करेगा इसका खुलासा हो गया है. जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के बारे में जो फिल्म सिंघम 3 में विलन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

फिल्म सिंघम 3 में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

अजय देवगन  कि फिल्म सिंघम और सिंघम 2 को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया. ऑडियंस काफी समय से सिंघम 3 का इंतजार कर रही थी, जैसे ही फिल्म के मेकर्स ने सिंघम 3 को लेकर अनाउंसमेंट किया वैसे ही अजय देवगन के फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया. अब सूत्रों से खबर मिली है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्म सिंघम 3 में विलेन के तौर पर नजर आएंगे, पर हमारे पास इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं है.

2024 अगस्त में रिलीज होगी सिंघम 3

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर

अजय देवगन बॉलीवुड का वह चेहरा है जो अपने कैरेक्टर्स के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. चाहे हम फिल्म मैदान की बात करें या भोला की, अजय देवगन ने अलग-अलग किरदार निभा कर ऑडियंस के दिलों पर अपनी अलग ही छाप छोड़ी है. अब खबर है कि फिल्म सिंघम 3 अगली साल अगस्त 2024 में थिएटर्स  में रिलीज होगी.

अर्जुन कपूर कि फिल्म्स लगातार हो रही हैं फ्लॉप

अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म इश्कजादे से की थी, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड एक्ट्रेस थीं. दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया था. इसके बाद अर्जुन कपूर ने  2 स्टेट्स और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी हिट फिल्मों  में काम किया था. इसके बाद अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत, सरदार का ग्रैंडसन, भूत पुलिस, जैसी फ़िल्में आई पर वह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब यह देखना होगा की सिंघम 3 अर्जुन कपूर के करियर में कितना चार चांद लगा पाएगी.

यह भी पढ़ें : आईब्रो हैं बहुत हल्की तो घर में मौजूद यह हरे रंग की चीज लगाना शुरू कर दें, कुछ ही दिनों में हो जाएंगी घनी Eyebrows

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close