Sameera Reddy With NDTV: एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) बॉलीवुड का वो नाम हैं. जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंकज उदास के म्यूजिक एल्बम से की थी. जिसके बाद उन्होंने सोहेल खान के साथ फिल्म मैने दिल तुझको दिया से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े डायरेक्टर्स और एक्टर्स के साथ काम किया है. बाद में एक्ट्रेस ने बीते सालों से बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. अब समीरा फिर से बॉलीवुड में कम बैक करने जा रही हैं. उनकी फिल्म आखरी सवाल (Aakhri Sawal) जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है. जिसमें वह संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ नजर आने वाली हैं. हाल ही में समीरा ने NDTV से बात की और कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.
'जैसे लोग हमें प्यार देते हैं'
समीरा ने कहा कि जिस तरीके से हम सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाते हैं और लोग हमको प्यार देते हैं. मुझे लगी नहीं कि मैं बॉलीवुड से कहीं गई थी. पहले जब हम काम करते थे तब हमारे पी.आर कहते थे कि पब्लिक से थोड़ा सा दूर रहो. उस वक्त मुझे अच्छा नहीं लगता था क्योंकि मैं सोचती थी कि जनता आपके बारे में क्या सोचेगी. आज एक्टर्स सोशल मीडिया पर जो भी कहें लोग हमारे साथ कनेक्ट होते हैं. मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं कहीं गई थी.
'आखरी सवाल' के बारे में ये कहा
अगर फिल्म के बारे में बात करूं कि मुझे हमेशा इसी तरीके की फिल्म करना था. इस फिल्म में हम सच्ची घटनाओं के बारे में दिखाएंगे. सबसे बड़ी बात इस फिल्म में संजय दत्त हैं. जिनके साथ मैं अपने करियर की तीन फिल्में कर चुकी हूं. मेरे करियर की पहली फिल्म संजय दत्त के साथ थी. इसलिए मेरे मन में उनके लिए बहुत रिस्पेक्ट है. इस फिल्म में मैं एक प्रोफेसर का किरदार निभा रही हूं जो बहुत ही स्ट्रांग है. जिस तरीके से मेरा किरदार संजय दत्त से टकराता है और मेरे किरदार के जो डायलॉग्स हैं, वो बहुत ही शानदार हैं.
'मल्लिका शेरावत ने मुझे रिप्लेस किया'
समीरा रेड्डी ने अपने पुरानी बातें (बॉलीवुड करियर) के बारे में जिक्र करते हुए कहा था कि पहले मुझे फिल्म वेलकम के लिए कास्ट किया गया था. लेकिन आखिरी समय में मुझे मल्लिका शेरावत ने रिप्लेस कर दिया. उस ही वक्त फिल्म रेस की कास्टिंग चल रही थी. जब मेरे पास डायरेक्टर का कॉल आया कि इस फिल्म में आपको कास्ट करना चाहते हैं. लेकिन मुझसे पहले 'रेस' के लिए मल्लिका शेरावत को भी अप्रोच किया गया था. उन्हे कास्ट न करते हुए मेरी कास्टिंग हो गई. अगर मैं मल्लिका शेरावत की फिल्म वेलकम की बात करूं तो उन्होंने काफी शानदार काम किया है. मैं बस अपने नसीब पर विश्वास करती हूं जो मुझे मिलना था, वो मुझे मिला.
यह भी पढ़ें : सारा अली खान ने डबिंग स्टूडियो से झलक की शेयर, नए प्रोजेक्ट को लेकर बढ़ी चर्चा