इंडियन फिल्म फेस्टिवल में रानी मुखर्जी के लुक पर टिकीं फैंस की नजरें

रानी मुखर्जी के लेटेस्ट लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
गुच्ची शूज़ में रानी मुखर्जी बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई

रानी मुखर्जी बॉलीवुड आइकन हैं. उनके रोल और खूबसूरती पर फैंस की नजरें टिकना लाजमी है. वहीं हाल ही में मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल के मास्टरक्लास सत्र में रानी मुखर्जी ने ब्लैक लाइन्स वाले आकर्षक एमई+ईएम बेज पैंट सूट और पायल खंडेलवाल की काली शर्ट के साथ पहना, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. अपने पहनावे के क्लासिक टच के साथ पूरा करते हुए, रानी ने स्टाइलिश गुच्ची के जूते पहने. एक्ट्रेस ने सहजता से क्लासिक लुक को कैरी किया, जिसने लाइमलाइट चुरा ली. 

रानी के खूबसूरत लुक के अलावा उनकी फिल्मों को भी हमेशा से फैंस का प्यार मिला है. वहीं हाल ही में रानी मुखर्जी ने अपने फिल्में चुनने के सवाल पर कहा कि वह ऐसी भूमिकाएं चुनना चाहती हैं, जिसमे महिलाएं पितृसत्तात्मक समाज के खिलाफ जाकर जीत कर दिखाती हैं.

Advertisement

रानी ने कहा, ''मुझे उन कहानियों का हिस्सा बनना हमेशा ही अच्छा लगता है जिन में महिला बदलाव लेकर आती है, जहां एक महिला इतनी मजबूत होती है कि वह व्यवस्था का सामना करने में सक्षम होती है और अच्छे भविष्य के लिए उसमे बदलाव ला सकती है, और जिन कहानियों में एक महिला उस पितृसत्ता का मुकाबला करने की हिम्मत करती है, जिसे ग्लास सीलिंग कहा जाता है, उसे वह अपनी महत्वाकांक्षा और प्रतिभा से तोड़ देती हैं. ये ऐसी भूमिकाएं हैं जो मुझे स्वाभाविक रूप से आकर्षित करती हैं क्योंकि मैं हमेशा महिलाओं को हमारे राष्ट्र के स्वतंत्र निर्माता के रूप में दिखाना चाहती हूं.'' 

गौरतलब है कि आखिरी बार रानी मुखर्जी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में नजर आई थीं, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला था. जबकि समीक्षकों ने उनके रोल की तारीफ भी की थी. 
 


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.