विज्ञापन

रामचरण स्टारर 'पेड्डी' का 18 मई को सपनों के शहर मुंबई में होगा ट्रेलर लॉन्च

Peddi News: हर नए कंटेंट के साथ 'पेड्डी' सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है. चाहे टीजर हो, चिकिरी चिकिरी गाना, राई राई रा रा सॉन्ग हो या पोस्टर्स, हर एक रिलीज ने हमें बेहद खास अंदाज में 'पेड्डी' की दुनिया से रूबरू कराया है.

रामचरण स्टारर 'पेड्डी' का 18 मई को सपनों के शहर मुंबई में होगा ट्रेलर लॉन्च
bollywood news

Peddi News: 2026 की सबसे फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी पेड्डी (Peddi) अब दुनियाभर में धमाका करने के लिए तैयार है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण (Ram Charan) लीड रोल में नजर आएंगे. जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. घोषणा के बाद से ही यह फिल्म फैंस और इंडस्ट्री के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है. अब फिल्म को लेकर बढ़ती दीवानगी के बीच पेड्डी 18 मई को मुंबई में अपने भव्य ट्रेलर लॉन्च के साथ छाने के लिए तैयार है.

उत्साह और बढ़ा दिया

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक शानदार झलक साझा करते हुए मुंबई में 18 मई को होने वाले ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि MUMBAAAIIIII, उसका नाम याद रखना #PEDDI, वो आ रहा है. #PEDDITrailer का धमाका 18 मई से, ज्यादा जानकारी जल्द. #PEDDI दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी. हर नए कंटेंट के साथ 'पेड्डी' सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है. चाहे टीजर हो, चिकिरी चिकिरी गाना, राई राई रा रा सॉन्ग हो या पोस्टर्स, हर एक रिलीज ने हमें बेहद खास अंदाज में 'पेड्डी' की दुनिया से रूबरू कराया है. यह पूरी तरह कंटेंट की सफलता है, बिना किसी दिखावे के. 'पेड्डी' को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि मेकर्स लगातार दमदार पोस्टर्स और फिल्म में राम चरण के पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन की इंटेंस झलकियां साझा कर रहे हैं. बढ़ते हाइप में फिल्म का संगीत भी बड़ा योगदान दे रहा है, जो पहले ही इसकी सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो चुका है. ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया पहला सिंगल चिकिरी चिकिरी अपनी जबरदस्त ऊर्जा के साथ आते ही लोगों के दिलों को छू गया और सभी प्लेटफॉर्म्स पर शानदार 200 मिलियन व्यूज़ पार कर चुका है.

फिल्म को लेकर चर्चा 

अपार सफलता के बाद दूसरा ट्रैक राई राई रा रा ने भी जबरदस्त विजुअल्स और भव्य कोरियोग्राफी के साथ फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी और यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए. दोनों गानों ने मिलकर 'पेड्डी' को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है, जिससे यह 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित सिनेमाई फिल्मों में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें: Exclusive Interview: जब 'बिग बॉस' के लिए छोड़ी अपनी सरकारी नौकरी, सुनिए विजय विक्रम सिंह के रोचक किस्से

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close