विज्ञापन

राजीव खंडेलवाल ने ‘होस्ट अवतार’ को नए अंदाज में पेश किया

Rajeev Khandelwal Latest: 'तुम हो ना' के लिए राजीव का वार्डरोब बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया है, जिसमें खास तौर पर चुने गए, धारदार कट वाले ब्लेजर्स शामिल हैं. इन ब्लेजर्स को बारीकी से चुने गए ब्रोच और एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया गया है, जो उनके लुक को एक अलग पहचान देते हैं.

राजीव खंडेलवाल ने ‘होस्ट अवतार’ को नए अंदाज में पेश किया
bollywood news

Rajeev Khandelwal Latest: अभिनेता राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) ने तुम हो ना – घर की सुपरस्टार की मेजबानी को अपने खास अंदाज से एक नए मुकाम तक पहुंचा दिया है. अपनी सदाबहार स्टाइल और सहज स्क्रीन प्रेजेन्स के लिए जाने जाने वाले राजीव इस शो में गर्मजोशी, भरोसा और भावनात्मक गहराई लेकर आते हैं, जिससे दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव और भी गहरा हो जाता है. उनकी होस्टिंग सिर्फ प्रस्तुति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि हर पल में एक अपनापन और सम्मान का भाव झलकता है, जो इस शो की आत्मा को और मजबूत बनाता है.

खास तौर पर

'तुम हो ना' के लिए राजीव का वार्डरोब बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया है, जिसमें खास तौर पर चुने गए, धारदार कट वाले ब्लेजर्स शामिल हैं. इन ब्लेजर्स को बारीकी से चुने गए ब्रोच और एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया गया है, जो उनके लुक को एक अलग पहचान देते हैं. हर एक एलिमेंट उनके व्यक्तित्व में एक नया आयाम जोड़ता है, जिससे उनका हर लुक न केवल आकर्षक बल्कि अर्थपूर्ण भी बन जाता है. क्लासिक टेलरिंग और प्रतीकात्मक डिटेलिंग का यह संतुलन एक ऐसा परिष्कृत अंदाज पेश करता है, जो आधुनिक होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी गहराई से जुड़ता है. अपने स्टाइल स्टेटमेंट पर बात करते हुए शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने कहा कि मेरे लिए स्टाइल हमेशा मेरे एहसास का विस्तार रहा है, सिर्फ पहनावे का नहीं. जो ब्रोच मैं ब्लेजर पर पहन रहा हूं, वे सिर्फ एक्सेसरीज नहीं हैं, बल्कि हर घर की असली सुपरस्टार महिलाओं की ताकत, गरिमा और आत्मा का प्रतीक हैं. तुम हो ना के सेट पर मैं सिर्फ होस्ट नहीं हूं, बल्कि हर महिला का जश्न मनाता हूं. यह मेरा तरीका है कहने का कि यह मंच, यह पल और यह लुक – सब आपके नाम है.

महिलाओं को एक ऐसा मंच

मजेदार चुनौतियों और रोमांचक इनामों से भरपूर तुम हो ना महिलाओं को एक ऐसा मंच देता है, जहां वे अपनी कहानियां साझा कर सकती हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से एक खुशनुमा ठहराव ले सकती हैं. यहां उन्हें नकद इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा, साथ ही उनकी असली जीतों और उपलब्धियों का सम्मान भी किया जाएगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे 'नेचुरल स्टार' नानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close