विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2026

पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे 'नेचुरल स्टार' नानी

VDxShouryuv Latest: ​फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर और 'दैट्स अ रोर' (That’s a Roar) लिरिक वीडियो के इंटरनेट पर छा जाने के बाद, हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की शुरुआत के लिए एक भव्य पूजा समारोह रखा. इस मौके पर 'हाय नन्ना' के स्टार नानी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे, जिससे फैंस का उत्साह दोगुना हो गया.

पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे 'नेचुरल स्टार' नानी
bollywood news

VDxShouryuv Latest: दुनिया भर के बेहतरीन टैलेंट एक साथ आए हैं, जो इस बात का सबूत है कि यह फिल्म कितने बड़े लेवल पर बनाई जा रही है. 'हाय नन्ना' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद, डायरेक्टर शौर्यव अब विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ मिलकर एक ऐसा प्रोजेक्ट ला रहे हैं जो ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाएगा. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' फेम एलेजांद्रो मार्टिनेज संभाल रहे हैं, वहीं वीएफएक्स टीम 'स्नोपियर्सर' और 'बैटमैन फॉरएवर' जैसी बड़ी फिल्मों से जुड़ी है. संगीत की जिम्मेदारी हेशम अब्दुल वहाब के कंधों पर है, जिन्होंने 'हाय नन्ना', 'हृदयम' और 'कुशी' जैसे शानदार एल्बम दिए हैं.

इंटरनेट पर छा जाने के बाद

​फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर और 'दैट्स अ रोर' (That's a Roar) लिरिक वीडियो के इंटरनेट पर छा जाने के बाद, हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की शुरुआत के लिए एक भव्य पूजा समारोह रखा. इस मौके पर 'हाय नन्ना' के स्टार नानी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे, जिससे फैंस का उत्साह दोगुना हो गया. पूजा के दौरान विजय देवरकोंडा और नानी को एक ही फ्रेम में साथ देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. ​समारोह का वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि आज के दिन के कुछ खास पल #VDxSHOURYUV पूजा सेरेमनी के साथ @TheDeverakonda के लिए @NameisNani तरफ से... एक जबरदस्त दहाड़! विजय देवरकोंडा और शौर्यव का यह साथ आना हाल के समय की सबसे रोमांचक जोड़ियों में से एक लग रहा है. विजय, जो अपने हर किरदार में पूरी तरह जान फूंक देने के लिए जाने जाते हैं, अब एक ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रहे हैं जिन्होंने भावनाओं की गहराई को पर्दे पर खूबसूरती से उतारने की अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के टैलेंटेड क्रू के साथ मिलकर बन रही यह फिल्म एक ऐसी कोशिश है जहां हर विभाग कुछ नया और अनोखा पेश करने वाला है.

बड़ा मोड़ साबित हो सकता

​विजय देवरकोंडा के करियर के लिए यह प्रोजेक्ट एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. 'अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम', 'डियर कॉमरेड', 'द फैमिली स्टार' और 'किंगडम' जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने के बाद, वह इस बड़े प्रोजेक्ट के साथ अपनी एक्टिंग के दायरे को और भी बढ़ाने के लिए तैयार दिख रहे हैं. इसके बाद, वह 'रणबाली' जैसे एक विशाल प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगे, जिससे उम्मीद है कि पर्दे पर उनका अंदाज़ और भी ज्यादा दमदार और बड़े लेवल पर दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस मराठी 6' कैसे बना महाराष्ट्र का सबसे बड़ा कल्चरल फिनॉमेनन? जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com