विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

क्या 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी 'रेड 2'? अभी तक का कलेक्शन

Raid 2 Latest Collection: अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते 40.6 करोड़ रूपये का कलेक्शन, तीसरे हफ्ते में फिल्म लगभग 20.5 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया.

क्या 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी 'रेड 2'? अभी तक का कलेक्शन
raid 2

Raid 2 Latest Collection: बॉलीवुड फिल्म रेड 2 (Raid 2)  बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बता दें, फिल्म साल 2018 में आई रेड (Raid) का सीक्वल है. जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. जब से फिल्म का ट्रेलर आया था, फिल्म के चाहने वाले इसका सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री कर रहे थे. आज फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन के आसपास हो चुके हैं.

अभी तक का कलेक्शन

अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते 40.6 करोड़ रूपये का कलेक्शन, तीसरे हफ्ते में फिल्म लगभग 20.5 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया. वहीं 23वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रूपये और 24वें दिन लगभग 1.85 करोड़ रूपये, 25वें दिन का 2.4 करोड़, 26 वें दिन 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया. अब रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में 27वें दिन 85 लाख रूपये के आसपास का कलेक्शन किया है. इस तरीके से पूरे 27 दिनों में अभी तक 163.70 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है.

200 करोड़ का आंकड़ा कर पाएगी पार ?

इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है. फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. ऐसे में ऐसा लग रहा है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और कहां तक पहुंचता है. जब तक आपको इंतजार करना होगा. फिल्म की फ्रेंचाइजी को देखते हुए दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में रेड 3 भी जल्द दर्शकों के बीच में आएगी और अजय देवगन फिर से रेड मारते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म की स्टोरी में अलग क्या होगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा. बता दें, फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी अहम किरदार में नजर आए हैं. रितेश देशमुख ने नेगेटिव किरदार निभाकर हर किसी को सरप्राइज दिया है.

ये भी पढ़े: 'Housefull 5' का हर थिएटर में दिखेगा अलग क्लाइमैक्स, होगा सबसे अलग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com