विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2024

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट आई सामने, कातिलाना लुक में दिखे अल्लू अर्जुन

Pushpa 2 Latest: जो लोग पुष्पा 2 के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. उनका अब इंतजार खत्म हो गया है. हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट आई सामने, कातिलाना लुक में दिखे अल्लू अर्जुन
Pushpa 2 Latest

Pushpa 2 Latest: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की आने वाली फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का दर्शक काफी बेसब्री इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बता दें, इस फिल्म का फर्स्ट पार्ट सुपरहिट रहा था. जहां दर्शकों की डिमांड के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है.

जब से फिल्म के एक्टर्स का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया, इनके फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. चलिए वह खबर आपको बताते हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जो लोग पुष्पा 2 के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. उनका अब इंतजार खत्म हो गया है. हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही अल्लू अर्जुन का लुक भी पोस्टर में नजर आ रहा है. फिल्म 6 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं पोस्टर में अल्लू अर्जुन भी बैठे नजर आ रहे हैं.

फिल्म से है काफी उम्मीद

मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीद है. जहां यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करेगी. इससे पहले हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक इतिहास रच दिया है. फिल्म स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं उसके लिए आपको फिल्म रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा. वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म पहले दिन 175 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. अब यह बात कितना सच साबित होती हैं, उसके लिए फिल्म रिलीज होने तक धैर्य रखना होगा.

ये भी पढ़ें : Bhopal News: उज्जैन की निकिता पोरवाल ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब, किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com