Pushpa 2 OTT Deal: नेटफ्लिक्स ने 'पुष्पा 2' के खरीदे राइट्स? जानें कितने करोड़ में हुई है डील

Pushpa 2 OTT: एक रिपोर्ट के अनुसार खबर सामने आई है कि ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (OTT Platform Netflix) ने फिल्म पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स 75 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस दिन ओटीटी पर आएगी 'पुष्पा 2'

Pushpa 2 OTT: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जब से इस फिल्म का टीजर दर्शकों के सामने आया है, फिल्म को देखने के लिए अल्लू अर्जुन के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें, फिल्म में अल्लू अर्जुन फिर से एक्शन अवतार में नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है.

ओटीटी के लिए इतने करोड़ में बिके फिल्म के राइट्स

एक रिपोर्ट के अनुसार ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (OTT Platform Netflix) ने फिल्म पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स 75 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह काफी बड़ी रकम मानी जा रही है. सिर्फ ओटीटी ही नहीं, बल्कि टीवी पर सैटेलाइट रिलीज के लिए भी पुष्पा 2 की सैटेलाइट डीलर्स से मेकर्स ने 450 करोड़ रुपये की डील की है.

Advertisement

इस दिन ओटीटी पर आएगी 'पुष्पा 2'

फिल्म पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी. वैसे फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ही ओटीटी प्लेटफार्म पर आती है. बता दें, यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है.

फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

एक रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 200 करोड़ रुपये में डील हुई है. उत्तर भारत में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यह डील रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पति अनिल थडानी (Anil Thadani) ने की है. कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि फिल्म ने थियेटर रिलीज से पहले ही अच्छी खासी कमाई कर ली है.

ये भी पढ़े: Jr. NTR ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा: प्रशांत नील के साथ करेंगे काम, इस दिन से शुरू होगी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग