विज्ञापन

Priyanka Chopra : मुंबई पहुंची देसी गर्ल, पैप्स को नमस्ते करती आईं नजर

Priyanka Chopra News: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज मुंबई पहुंच गई हैं. जहां उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. प्रियंका चोपड़ा बहुत डाउन टू अर्थ एक्ट्रेस हैं, जहां वह पैपराजी को कभी भी निराश नहीं करतीं.

Priyanka Chopra : मुंबई पहुंची देसी गर्ल, पैप्स को नमस्ते करती आईं नजर
Priyanka Chopra News

Priyanka Chopra News: बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज यानी बुधवार को मुंबई (Mumbai) पहुंच गई हैं. जहां मुंबई एयरपोर्ट पर उनको स्पॉट किया गया. जहां प्रियंका चोपड़ा एक खास अंदाज में नजर आईं. बता दें, प्रियंका के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. जहां एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पैपराजी से हाथ जोड़कर नमस्कार किया. वहीं उनका हाल-चाल भी पूछा. इसके बाद प्रियंका कार में बैठकर वहां से चली गईं.

मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज मुंबई पहुंच गई हैं. जहां उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. प्रियंका चोपड़ा बहुत डाउन टू अर्थ एक्ट्रेस हैं, जहां वह पैपराजी को कभी भी निराश नहीं करतीं. जहां भी पैपराजी स्पॉट होती हैं, प्रियंका बहुत ही अच्छे ढंग से बात करती हैं. प्रियंका भारत में दो दिन रुकने वाली हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा को वाइट पेंट और क्रॉप टॉप में  स्पॉट किया गया. साथ ही वह गॉगल्स भी लगाए हुई थीं. प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आया. जहां उनके फोटोज और वीडियोज पर लोग जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

बॉलीवुड से गायब हैं प्रियंका चोपड़ा

बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड से गायब हैं. वह काफी लंबे से बॉलीवुड की कोई भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. काफी दिनों पहले खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म जी ले जरा का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कोई भी कंफर्मेशन नहीं है कि प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी या नहीं और फिल्म कब शुरू होगी. लेकिन प्रियंका अक्सर मुंबई अपनी मां से मिलने या तो अपने निजी काम से आती रहती हैं. अब प्रियंका के चाहने वालों को इंतजार है कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस फिर से पर्दे पर कब नजर आएगी. प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में ज्यादा अपना समय दे रही हैं.

ये भी पढ़ें : Bollywood News: राम गोपाल वर्मा ने सलमान को उकसाया, बोले-'सलमान खान भी बिश्नोई को धमकी दें..'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
Bollywood News: राम गोपाल वर्मा ने सलमान को उकसाया, बोले-'सलमान खान भी बिश्नोई को धमकी दें..'
Priyanka Chopra : मुंबई पहुंची देसी गर्ल, पैप्स को नमस्ते करती आईं नजर
Akshay Kumar Latest: Akshay Kumar's film Sarfira flopped, did the actor say this regarding the selection of films?
Next Article
Akshay Kumar Latest: अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा हुई फ्लॉप, फिल्मों के सिलेक्शन पर एक्टर ने कही ये बात
Close