विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2026

​'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान

Panchayat Complete 6 years: रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में 'टॉप 10' टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था.

​'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान
bollywood news

Panchayat Complete 6 years: इंडिया का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो (Prime Video) आज 3 अप्रैल 2020 को पंचायत 1 (Panchayat  1) की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है. इस खास मौके पर उन्होंने आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले 'सीजन 5' की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है. 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, 'पंचायत' लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है. खासकर सीजन 4 ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. अपने पहले ही महीने में सीजन 4 ने रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी.

42 से ज्यादा देशों में

रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में 'टॉप 10' टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था. लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इसे भारत के 95% पिन कोड्स और 180 से ज्यादा देशों के दर्शकों ने देखा. फैंस के इसी बेमिसाल प्यार ने नए सीजन को लाने के जोश को और बढ़ा दिया है, जो एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार सफर का वादा करता है. सीजन 4 के उस जबरदस्त क्लाइमेक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने 'कैट' (CAT) रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे. सीजन 5 अब इसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर, ड्रामा और दिल छू लेने वाले पलों के साथ कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे.

मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ

द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई 'पंचायत' सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे इसके मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें : Exclusive: एक्शन डायरेक्टर ने लगाए मोनालिसा पर गंभीर आरोप, खोले राज


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com